411 REFERENCE · Wikipedia
मोगम्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोगम्मा Modan Tahrir (2005-05-343).jpg तहरीर चौक पर स्थित मोगम्मा काहिरा मिस्र १९४६ १९४९
मोगम्मा (Arabic: مجمع التحرير, जिसे मुगम्मा भी कहा जाता है) काहिरा मिस्र में स्थित एक सरकारी भवन है। यह तहरीर चौक बनाने के लिये बनाई गयी ढेर सारी परियोजनओं का एक हिस्सा है। यहाँ पहले ब्रितानी सेना के बैरक़ हुआ करते थे। १९४५ में अंग्रेजों के जाने के बाद जब राजा फ़ारूख ने इन बैरकों को नष्ट करने का आदेश दिया तब नया शहर और क्षेत्र बनाने के लिये कई सारी परियोजनाओं के प्रस्ताव मंगाए गये। १९४५ के इन्हीं परियोजनाओं में से एक केन्द्रीकृत, सर्व शक्ति संपन्न प्रशासकीय भवन बनाने का विचार था। इसका निर्माण १९४६ में शुरु हुआ और १९४९ में यह बन कर तैयार हो गया। भवन की स्थापत्य शैली १९४० के आधुनिकता दर्शाती हैं इस प्रकार के सरकारी भवन न्यूयॉर्क, बुफैलो, पेरिस में पाये जाते हैं। यह भवन सोवियत संघ से प्रभावित नहीं है जैसा की अधिकतर लोग समझते हैं। साथ ही यह भवन मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासीर के द्वारा नहीं बनवाई गयी थी। क्यूंकि नासीर भवन के बनने के कई सालों बाद नवंबर १९५४ तक मिस्र के नेता नहीं बने थे।
मोगम्मा काहिरा नगर क्षेत्र में तहरीर चौक के दक्षिण में स्थित है जो कि उस समय नया नया बना था।http://www.thedailynewsegypt.com/article.aspx?ArticleID=23018 साशा विलियम्स "The Mogamma: Architectural Gem or Bureaucratic Oddity?" मोगम्मा: वास्तुकला का नगीना या अफ़सरशाही का निरालापन? डेली न्यूज़ एज़िप्ट 10 जुलाई 2009नवंबर 2022 InternetArchiveBot
कार्यवाही
मोगम्मा एक प्रशासकीय सरकारी भवन है जहाँ सरकार के सभी प्रशासकीय कार्य किये जाते हैं। जैसे कि यहाँ लोग अपने विभिन्न प्रकार के सरकारी कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, या वीज़ा जैसे जरूरी सरकारी दस्तावेज़ बनवाने जाते हैं। इस भवन में सरकार के कर प्रशासन विभाग, अग्निशामक विभाग, पासपोर्ट विभाग हैं। इस १४ मंज़िला भवन में १८ हज़ार सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।अमीरा एल-नोशोकाती "A Resilient Complex." एक लचीला प्रांगण अल अहरम साप्ताहिक http://weekly.ahram.org.eg/2007/844/fe1.htm 13 मई 2015 https://web.archive.org/web/20130508003633/http://weekly.ahram.org.eg/2007/844/fe1.htm 8 मई 2013 dead
ढाँचा और स्थापत्य कला
मोगम्मा का ढाँचा और स्थापत्य कला १९४० के आधुनिक वास्तुकला से प्रेरित है जिसे मिस्र के वास्तुशाष्त्री कमाल इस्माईल ने बनाया था। बाहरी रूपरंग का ज्यादा महत्व नहीं था, ढांचे की बनावट एक केन्द्रीकृत संरचना व अधिक से अधिक जगह के इस्तेमाल पर केन्द्रित थी। भवन का रूपरंग साधारण है, फिर भी अपने आकार व क्षमता की वजह से यह दूसरों से अलग लगती है।
फ़िल्मों में मोगम्मा
कई सारी मिस्री फिल्मों में मोगम्मा को दिखाया गया है, इनमें से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध अल-इर्हाब वल केबाब Al-irhab wal Kebab (आतंकवाद और केबाब) है। यह एक हास्य फिल्म थी जिसमें भवन की अफ़सरशाही एक व्यक्ति को इतना परेशान कर देती है कि वो सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीन लेता है और भवन पर कब्जा करने व मौजूद लोगों को बंधक बनाने के लिये चल देता है जिसे आतंकवादी माना जाता है।सरदार ज़िआउद्दीन. "What Egyptian Cinema Can Teach Us." New Statesman. 2 April 2007. <http://www.newstatesman.com/religion/2007/04/film-arab-egyptian-building https://web.archive.org/web/20150519061325/http://www.newstatesman.com/religion/2007/04/film-arab-egyptian-building 19 मई 2015 >.फ़िल्म मिस्र की सभी परेशानियों के लिये मोगम्मा और उसकी अफ़सरशाही को जिम्मेदार ठहराती है।जोएल गॉर्डोन Hero of the Arab Nation अरब देश का नायक ऑक्सफोर्ड: एक विश्व 2006
२०११ की क्रांति के दौरान
२०११ की मिस्र की क्रांति के दौरान मोगम्मा को तहरीर चौक पर हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों की वजह से बंद कर दिया गया था। ८ जुलाई २०११ को एक दूसरे प्रदर्शन में मोगम्मा भवन को घेर लिया गया था।
इन्हें भी देखें
कॉसर एल्नील मार्ग
तहरीर चौक
mogamma
सन्दर्भ
30 2 35.1794 N 31 14 5.98 E type:landmark_scale:3000 title
श्रेणी:मिस्र
श्रेणी:इमारतें