Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जई का दलिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जई का दलिया 250px जई का दलिया जई का आटा दलिया जई जई का आटा या जई का दलिया (अंग्रेजी: Oatmeal; ओटमील) एक खाद्य पदार्थ है जिसे जई के साबुत अनाज को पीस कर या फिर दल कर प्राप्त किया जाता है। प्रयोग पहले कूट कर जई के दानो से भूसी उतारी जाती है, फिर इन्हें सेंका जाता है। सेंकने से इनके स्वाद में वृद्धि होती है। इसके बाद इन्हें पीस कर महीन, मध्यम या फिर दरदरा आटा प्राप्त किया जाता है। यदि जई के दानों को भाप में पका कर बेलन से चपटा किया जाता है तो प्राप्त खाद्य पदार्थ को जई की खली (रोल्ड ओट्स) कहते हैं। तुरंत तैयार होने वाले जई के दलिये को पहले पका कर सुखाया जाता है फिर इसमें चीनी या अन्य स्वादवर्धक सामग्रियां मिलाई जाती हैं। दोनो प्रकार से प्राप्त जई को या तो बिना पकाये ही खाया जा सकता है या फिर इसे पानी अथवा दूध में पका कर दलिया बनाया जा सकता है। जई का आटा बिस्कुट या केक बनाने में भी प्रयोग किया जाता है। स्वास्थ्य लाभ आजकल जई के दलिये का प्रयोग इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जई के दलिये में उपस्थित घुलनशील रेशों के कारण इनका रोज़ाना एक कटोरा सेवन खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाने में सहायता करता है। यदि इनका सेवन कम वसा भोजन के साथ किया जाये तो यह हृदय रोगों से बचाव में सहायक सिद्ध होता हैं। सन्दर्भ Oats Recipe for Weight Loss https://web.archive.org/web/20230416162214/https://www.drhealthadviser.com/2023/04/Overnight-Oats-Recipe-for-Weight-Loss.html 16 अप्रैल 2023 श्रेणी:भोजन