Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिस्टर ओलम्पिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|2008 के मिस्टर ओलम्पिया का मंच। मिस्टर ओलम्पिया (Mr. Olympia) फिटनेस एंड परफॉरमेंस वीकेंड में ओपन डिवीजन में पेशेवर पुरुषों की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाने वाला खिताब है।Mr Olympia 2022: वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन बने ईरान के हादी चूपन, एंड्रिया बनीं मिस ओलंपिया https://www.aajtak.in/sports/news/story/iranian-bodybuilder-hadi-choopan-wins-mr-olympia-2022-andrea-shaw-won-ms-olympia-world-bodybuilding-championship-tspo-1598671-2022-12-20 4 जुलाई 2024 आज तक 20 दिसम्बर 2022 hi यह एक अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता है जो सालाना आयोजित की जाती है।डेरेक लंसफोर्ड बॉडी बिल्डिंग के नए किंग, जीता MR Olympia, तस्वीरों में देखें ऐसी खतरनाक है बॉडी https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/sports-photos/derek-lunsford-american-bodybuilder-wins-mr-olympia-2023/photoshow/104987078.cms 4 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hi पूर्व बॉडीबिल्डिर जो वीडर ने यह प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया जिससे मिस्टर यूनिवर्स के विजेताओं को बॉडीबिल्डिंग जारी रखने और पैसा कमाने में सहायता हो। पहली मिस्टर ओलम्पिया प्रतियोगिता 18 सितंबर, 1965 को ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ म्यूजिक, न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की गई थी। इसमें लैरी स्कॉट ने अपने दो सीधे खिताबों में से पहला जीता था। इस प्रतियोगिता में जीत का रिकॉर्ड 8 है, जो ली हैनी (1984-1991) और रोनी कोलमैन (1998-2005) के पास है। इसमें आर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने भी भाग लिया है। उस समय वह अपने मूल देश ऑस्ट्रिया का प्रतिनिधित्व करते थे। मिस्टर ओलम्पिया के मुख्य खिताब के अलावा अन्य ख़िताब हैं, वर्ष 2012 से 212 डिवीजन, वर्ष 2013 से पुरुष फिजिक डिवीजन और वर्ष 2016 से क्लासिक फिजिक डिवीजन। मिस्टर ओलम्पिया को बॉडीबिल्डिंग का सबसे बड़ा ख़िताब माना जाता है।बिग रैमी ने जीता मिस्टर ओलंपिया का खिताब, 7 बार के चैंपियन को हराया - mobile https://m.sports.punjabkesari.in/sports/news/big-ramy-elssbiay-wins-the-title-of-mr-olympia-1298657 4 जुलाई 2024 पंजाब केसरी 20 दिसम्बर 2020 इसी के समकक्ष महिला खिताब मिस ओलम्पिया है। मिस ओलम्पिया खिताब के साथ-साथ, महिला खिताबों में फिटनेस और फिगर प्रतियोगियों के लिए फिटनेस ओलम्पिया और फिगर ओलम्पिया शामिल हैं। सभी चार प्रतियोगिताएं एक ही सप्ताहांत के दौरान होती हैं। सन्दर्भ श्रेणी:सांस्कृतिक घटनाएँ श्रेणी:शारीरिक व्यायाम