Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लव स्टोरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लव स्टोरी लव स्टोरी.jpg लव स्टोरी का पोस्टर राजेन्द्र कुमार राजेन्द्र कुमार राहुल देव बर्मन कुमार गौरव, विजयता पंडित राजेन्द्र कुमार, डैनी डेन्जोंगपा 27 फरवरी, 1981 भारत हिन्दी लव स्टोरी 1981 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राजेन्द्र कुमार द्वारा किया गया और मुख्य कलाकार उनके पुत्र कुमार गौरव और विजयता पंडित हैं। दोनों की ये पहली फिल्म थी। फिल्म जारी होने पर सुपरहिट रही थी और इसके गीत भी प्रसिद्धि पाए थे। इस फिल्म को हिन्दी फिल्मों की पथ जनक माना जाता है।दरअसल: ‘धड़क’ में ‘सैराट’ की धड़कन https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-vishesh-why-newcomer-janhvi-kapoor-dhadak-should-not-be-compared-with-its-original-marathi-blockbuster-sairat-18214364.html 14 अगस्त 2018 दैनिक जागरण 21 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180814232725/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-vishesh-why-newcomer-janhvi-kapoor-dhadak-should-not-be-compared-with-its-original-marathi-blockbuster-sairat-18214364.html 14 अगस्त 2018 live संक्षेप विजय मेहरा (राजेन्द्र कुमार) अमीर निर्माता है और सुमन (विद्या सिन्हा) से प्यार करता है, जो भी विजय से प्यार करती है। जबकि राम डोगरा (डैनी डेन्जोंगपा) एक सिविल इंजीनियर है जो सुमन से प्यार करता है। राम और सुमन कॉलेज में दोस्त थे। लेकिन विजय सुमन को छोड़ देता है क्योंकि वह राम और सुमन की दोस्ती से ईर्ष्या महसूस करता है और एक और लड़की से शादी कर लेता है। सुमन राम से शादी कर लेती है, लेकिन विजय की पत्नी एक बेटे बंटी को जन्म देने के बाद मर जाती है, जबकि सुमन और राम एक बच्ची पिंकी के माँ-बाप बनते हैं। सालों बाद, बंटी (कुमार गौरव) और पिंकी (विजयता पंडित) अजनबियों के रूप में मिलते हैं। विजय चाहता है कि बंटी उनके जैसा ही बिल्डर बनें, लेकिन बंटी पायलट बनना चाहता है। इस कारण से, बंटी घर छोड़ देता है और पिंकी भी घर छोड़ देती है क्योंकि उसके पिता चाहते हैं कि वह शादी कर ले। बंटी और पिंकी फिर से मिलते हैं, लेकिन हवलदार शेर सिंह (अमजद ख़ान), जिन्हें लापता लड़का और लड़की ढूंढने का काम सौंपा गया है उन्हें हथकड़ी लगा देता है। वो वहाँ से भाग जाते हैं और कुछ अच्छी और बुरी परिस्थितियों के बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। वे कहीं अज्ञात जगह जाते हैं और एक छोटी कुटीर का निर्माण करके खुशी से रहते हैं। लेकिन, कुछ समय बाद राम आता है और जबरन पिंकी को ले जाता है। अब विजय अपने बेटे के प्यार को स्वीकार करने के लिए तैयार होता है, लेकिन राम अपनी बेटी की उसकी इच्छाओं के विरुद्ध शादी करने की योजना बना रहा होता है। बंटी और पिंकी फिर से घर से भाग जाते हैं, लेकिन लुटेरों का एक समूह उनका पीछा करता है। अचानक विजय और राम अपने बच्चों को बचाने के लिए आते हैं और बंटी, राम के जीवन को बचाता है। राम को अपनी गलतियों का एहसास होता है और अंत में बंटी और पिंकी शादी कर लेते हैं। मुख्य कलाकार कुमार गौरव - बंटी मेहरा विजयता पंडित - पिंकी डोगरा राजेन्द्र कुमार - विजय मेहरा डैनी डेन्जोंगपा - राम डोगरा विद्या सिन्हा - सुमन डोगरा अमजद ख़ान - हवलदार शेर सिंह बीना बैनर्जी - विजय की पत्नी संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन आनन्द बक्शी देखों मैंने देखा एक सपना अमित कुमार, लता मंगेश्कर 4:17 क्या गजब करते हो जी आशा भोंसले 3:25 तेरी याद आ रही है अमित कुमार 5:35 ये लड़की जरा सी दीवानी अमित कुमार, आशा भोंसले 5:12 कैसा तेरा प्यार अमित कुमार, लता मंगेश्कर 5:06 तेरी याद आ रही है अमित कुमार, लता मंगेश्कर 5:36 II नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="4"| 1982 | अमित कुमार ("तेरी याद आ रही है") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार | |- | आनन्द बक्शी ("तेरी याद आ रही है") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार | |- | राहुल देव बर्मन | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार | |- | अमजद ख़ान | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0234141 लव स्टोरी श्रेणी:1981 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में