Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खाद्य कवक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|इटली के उत्तरी भाग में स्थित एपेनिन पर्वत के, एबेटिना रीले वन, में उगते खाद्य कवक खाद्य कवक (अंग्रेज़ी: सेप, पेनी बन, पोर्सिनो) बेसिडियोमाइसीट समूह का कवक हैहर्बियर डे ला फ़्रांस. खंड 2 बुलियार्ड जेबीएफ 1782 पी॰एफ॰ डिडोट पेरिस, फ्रांस 49–96, plate 60 https://archive.org/stream/herbierdelafranc4996bull#page/22/mode/2up 2009-11-24, जो 'बोलेटस वंश' की प्रजाति है। यह स्वादिष्ट खाद्य मशरूम के रूप में अत्यंत बेशकीमती माना जाता है। यह प्रजाति गर्मियों और शरद ऋतु में जमीन के ऊपर बीजाणु युक्त कवक के रूप में उत्पन्न होती है। विवरण thumb|right|मोटे तने वाले दो भागों वाले कवक के दोनों भाग। पहले हिस्से में सफेद मांस, चौड़ा तना, और छत्ते के नीचे की ओर बीजाणु नलिकाएं दिखाई दे रही हैं। इस कवक की टोपी पूरी तरह बढ़ने पर लगभग 7 से 30 सेंटीमीटर चौड़ी होती है। यह छूने पर हल्की चिपचिपी लगती है। शुरुआत में इसका आकार थोड़ा गोलाकार होता है, लेकिन उम्र के साथ यह चपटी होती जाती है। इसका रंग लाल-भूरा होता है, जो किनारों की तरफ हल्का दिखाई देता है और समय के साथ उभरता जाता है। इसका तना लगभग 8 से 25 सेंटीमीटर ऊँचा और 7 सेंटीमीटर तक मोटा हो सकता है। यह ऊपर से जालीदार और नीचे से चिकना होता है। आकार में यह कभी-कभी डंडे जैसा दिखता है। छत्ते के निचली सतह छोटे-छोटे छिद्रों से भरी होती है, इन छिद्रों में बीजाणु बनते हैं। शुरूआत में ये छिद्र सफेद और रुई जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पीले और फिर भूरे हो जाते हैं। यह प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम तटों पर झाड़ीयों में उगते हैं। प्रशांत के उत्तर-पश्चिम में पाये जाने वाले कवक। खंड 2. गैर-गिल वाले हाइमेनोमाइसेट्स टाइलुक्ति ई॰ ई॰ 1987 द इडाहो युनिवर्सिटी प्रेस मास्को, Idaho 9–10 0-89301-097-9 बीजाणुओं का रंग जैतूनी-भूरा होता है। इसका गूदा सफेद, मोटा और सख्त होता है, पर उम्र बढ़ने पर थोड़ा स्पंजी हो जाता है। इसे काटने पर इसका रंग नहीं बदलता। संदर्भ श्रेणी :कवक