Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि.

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) भारत का अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कमोडिटी एक्सचेंज है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लि. (एफटीआईएल) द्वारा स्थापित डिम्युच्युलाइज्ड एक्सचेंज है जो पूरे भारत में कमोडिटी वायदा व्यापार के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्लियरिंग एवं निपटान परिचालन की सुविधा प्रदान करने वाली भारत सरकार से स्थायी रूप से मान्यता प्राप्त है। thumb|LME History नवंबर, 2003 में अपने परिचालन की शुरुआत से आज एमसीएक्स भारतीय जिंस वायदा बाजार का 80 प्रतिशत से अधिक का हिस्सेदार हो गया है और उसके पास पूरे देश में 1,00,000 से अधिक ट्रेडर वर्क-स्टेशनों के माध्यम से व्यापार करने वाले 2000 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। वर्ष 2009 में ट्रेडिंग किए गए कांट्रेक्ट्स की संख्या के मामले में एक्सचेंज विश्व के सबसे तेज विकसित होने वाले कमोडिटी फ्यूचर्स एक्सचेंजों में छठा सबसे बडा़ एक्सचेंज बन कर उभरा है। परिचय एमसीएक्स अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सेगमेंट्स में सराफा (बुलियन), लौह एवं अलौह धातुएं और कई कृषि जिंसों में 40 से अधिक कमोडिटीज ऑफर करता है। ट्रेडिंग किए गए वायदा कांट्रेक्ट्स की संख्या के मामले में एक्सचेंज विश्व में चाँदी का सबसे बडा़, सोना, तांबा और नैचुरल गैस में दूसरा सबसे बडा़ और क्रूड तेल वायदा में तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज है। एमसीएक्स को तीन आईएसओ मानक प्रमाणपत्रों से प्रमाणित किया गया है जिसमें गुणवत्ता प्रबंधन मानक के लिए आईएसओ 9001:2000, सूचना सुरक्षा प्रबंधन मानक के लिए आईएसओ 27001:2005 और पर्यावरण प्रबंधन मानक के लिए आईएसओ 14001:2004 का समावेश है। सराफा (बुलियन), ऊर्जा, लौह एवं अलौह धातुएं, तेल और तेल के बीजों, अनाजों, दालों, प्लांटेशंस, मसालों, प्लास्टिक और फाइबर सहित एमसीएक्स विभिन्न बाजार क्षेत्रों से 40 से अधिक कमोडिटीज में वायदा व्यापार की सुविधा प्रदान करता है। जिंस वायदा उद्योग में एक्सचेंज विकास के मामले में सबसे आगे होने में प्रयासरत है और पूरे विश्व में इसने कई अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों के साथ गठबंधनों की संरचना की है जिसमें अन्य के अलावा टोक्यो कमोडिटी एक्सचेंज, लंदन मेटल एक्सचेंज, न्यूयॉर्क मर्कन्टाइल एक्सचेंज, बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स बरहाड का समावेश है। एमसीएक्स के लिए अपने ज़मीनी स्तर से जुडे रहना अति आवश्यक है। जिंस वायदा बाजार के संपूर्ण विकास के लिए इसके स्थानीय गठबंधनों ने नैतिक मानकों में सुधार और सेवाओं तथा सुविधाओं को प्रदान करने में काफी सहयोग दिया है। एमसीएक्स के व्यापक रणनीतिक इक्विटी भागीदारों में एनवॉयएसई यूरोनेक्स्ट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी (एसबीआई), नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एनएसई), एसबीआई लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लि., बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई), बैंक ऑफ बडौ़दा (बीओबी), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कॉर्पोरेशन बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, फिड फंड (मॉरीशस) लि.,- फिडिलिटी इंटरनेशनल से संबद्ध, आईसीआईसीआई वेंचर्स, आईएलएंडएफएस, कोटक ग्रुप, सिटी ग्रुप और मेरिल लिंच शामिल हैं। इन्हें भी देखें कमोडिटी कारोबार भारत में वस्तु व्यापार बाहरी कड़ियाँ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. का जालघर MCX goes live - The Hindu Business Line Diploma in Commodities Market श्रेणी:भारतीय कृषि श्रेणी:पण्य बाज़ार श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था