411 REFERENCE · Wikipedia
कैंडन अरसेटिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैंडन अरसेटिन Candan Erçetin fyk (cropped).jpg 2015 में अरसेटिन 1961 02 10 yes लुलेबुर्गाज़, किर्कलारेली प्रांत, तुर्की गैलाटसराय हाई स्कूलइस्तांबुल विश्वविद्यालयवियना विश्वविद्यालय गायिका गीतकार शिक्षिका अभिनेत्री हकन कराहे www.candanercetin.com.tr/ yes पॉप लोक 1986–वर्तमान क्लिप्स वे ओनलर
कैंडन अरसेटिन (उच्चारण ['dʒandan 'ertʃetin]; जन्म 10 फरवरी 1961) एक तुर्की गायिका तथा गीतकार हैं। अपनी गायिकी के पच्चीस वर्षों में उन्हें मानव जीवन से संबंधित गीत तैयार करने तथा उन्हें वे गीत गाने के लिए जाना जाता है। उनके काम ने अन्य कलाकारों को प्रभावित किया। अरसेटिन विविध संगीत वीडियो निकाले। उनका परिवार बाल्कन से आया है, इसलिए उन्होंने अपने गीतों और कार्यों में बाल्कन संगीत के तत्वों का उपयोग किया है। तुर्की के अलावा, उन्होंने फ़्रांसीसी और ग्रीक में भी गाने लिखे हैं।
आरंभिक जीवन
कैंडन का जन्म 10 फरवरी 1961 को किर्कलारेली में अल्बानियाई और मैसेडोनियन वंश के एक परिवार में हुआ था।http://www.hurriyet.com.tr/balkanlar-festivali-candan-ercetinle-basladi-27366533 कैंडन अर्सेटिनले में बाल्कनलर उत्सव शुरू हुआ हर्रियेत डीएचए 11 अक्टूबर 2014 29 अप्रैल 2016 उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किर्कलारेली में पूरी की। 11 वर्ष की आयु में छात्रवृत्ति जीतने के बाद कैंडन गैलाटसराय हाई स्कूल में भाग लेने के लिए अकेले इस्तांबुल चली गईं। वर्ष 1978 में वे इस्तांबुल नगरपालिका गायन स्कूल गईं और गायिकी की शिक्षा ली। वर्ष 1986 में उन्होंने समूह क्लिप्स वी ओनलर के साथ मिलकर यूरोविज़न गीत प्रतियोगिता में तुर्की का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने "हैली" गीत गाया। उस समय तुर्की को उस प्रतियोगिता में अब तक का सबसे अच्छा परिणाम मिला। वर्ष 1990 में उन्होंने यूरोविज़न टर्की फ़ाइनल में सिहान ओकन के साथ मिलकर "दाहा कोले" गीत गाया। सन् 1992 में उन्होंने सिनान एर्कोक के साथ "किम्बिलिर नेरडेसिन" गीत गाकर प्रतियोगिता में पुनः भाग लिया।http://www.hurriyet.com.tr/candan-ercetinin-20-yilina-bu-album-mu-40019581 Candan Erçetin'in 20.yılına bu albüm mü? (क्या यह एल्बम कैंडन अरसेटिन की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है?) 27 नवंबर 2015 28 नवंबर 2015 हर्रियेत
इन्हें भी देखें
अंग्गुन सिप्ता सस्मी
अदिति महसिन
ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन
कमाल अतातुर्क
ज़ेरिन ओज़र
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कैंडन अरसेटिन
श्रेणी:तुर्की के लोग
श्रेणी:गायिका
श्रेणी:गीतकार
श्रेणी:अभिनेत्री