Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एचटीएमएल के तत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एचटीएमएल के तत्व (HTML element) किसी वेब पन्ने में लिखे एचटीएमएल के अलग अलग तरह के भागों को तत्व या एलिमेंट कहते हैं। ये ज्यादातर खुले टैग से लेकर उसके बंद होने तक होते हैं। हालांकि सभी तत्वों के लिए अंत में बंद टैग होना जरूरी नहीं होता है। पहचान एचटीएमएल में ज्यादातर तत्व शुरू के टैग से लेकर अंत के टैग तक होते हैं। उदाहरण के रूप में यदि हम एचटीएमएल पन्ने में कोई पैराग्राफ, जो p o तत्व से दिखाया जाता है, डालना चाहें तो उसे इस तरह से लिखा जा सकता है: <p>In the HTML syntax, most elements are written ...</p> हालाँकि सभी तत्वों के लिए अंत या शुरू होने वाला टैग अनिवार्य नहीं होते हैं। कुछ तत्वों में अंत में कोई टैग नहीं होता है, इसे रिक्त तत्व भी कहते हैं। इसका एक उदाहरण br s भी है। ऐसे रिक्त तत्व पहले से परिभाषित होते हैं और इनके भीतर किसी प्रकार की सामग्री या अन्य तत्व नहीं होते हैं। इन्हें कुछ इस तरह से लिखा जा सकता है: <p>P. Sherman<br>42 Wallaby Way<br>Sydney</p> सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:एचटीएमएल