411 REFERENCE · Wikipedia
खांडवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खाण्डवी गुजराती व्यंजन है। खांडवी गुजरात की लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। यह जितनी दिखने में अच्छी लगती है उतनी ही खाने में स्वादिष्ट है। ये अकेले गुजरात में ही नहीं अपितु पूरे भारत में लोकप्रिय है। इसके रोल्स देखकर लगता है कि इसे बनाना कठिन होगा पर होता है लेकिन यदि आप इस लेख को पढ़कर खांडवी बनाएंगे तो आप बड़ी ही आसानी से खांडवी के रोल बना पाएंगे। केवल घोला, पकाया, बिछाया, रोल किया, तड़का लगाया और आपकी खाण्डवी बन गई। खाण्डवी में तेल न के सामान है और इसमें अधिक मिर्च मसाले भी नहीं होते हैं । https://food.ndtv.com/recipe-khandvi-hindi-952463 रेसिपी: Khandvi Recipe in Hindi Khandvi Banane Ki Vidhi NDTV Food hi 2020-12-02 4 अगस्त 2021 https://web.archive.org/web/20210804195628/https://food.ndtv.com/recipe-khandvi-hindi-952463 dead
centre|300px|खांडवी
1. खांडवी बनाने की सबसे आसान रेसिपी https://web.archive.org/web/20231029064911/https://www.indtvrecipe.online/2023/09/Khandvi-Recipe-Hindi.html 29 अक्तूबर 2023
आवश्यक सामग्री
घोल बनाने के लिये
बेसन - 1 कटोरी
दही - 1 कटोरी
पानी - 2 कटोरी
हींग - 1 चुटकी
अदरक की लेई - 1 छोटी चम्मच
हल्दी चूर्ण - 1/6 छोटी चम्मच
लवण - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
तड़के के लिये
तेल - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 3-4 लम्बा लम्बा कुतर लीजिये
हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (महीन कुतर लीजिये)
नारियल - 1 बड़ा चम्मच (कुतरा हुआ) यदि आप चाहें
विधि
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, दही को फैंट कर बेसन में मिलाइये, पानी, हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये घोल तैयार कीजिये. (घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये) एक भारी तले का बर्तन लीजिये, इसमें तैयार घोल डालिये और पकने के लिये गैस पर रखिये. चमचे से चलाते हुये लगभग 8-9 मिनट तक पकाइये. पहले तेज गैस पर पकाइये, जैसे ही घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आजाय, तो गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये. घोल को चलाते हुये पकाइये. यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खाण्डवी जमाने के लिये तैयार है।https://www.prabhasakshi.com/womenarticles/besan-rava-ladoo-recipe घर पर बनाएं हलवाई से भी टेस्टी बेसन-सूजी के लड्डू Prabhasakshi 2020-11-28 Prabhasakshi hi 2020-12-01
इस घोल को थाली या ट्रे में बिना चिकना किये, चमचा या कटोरी की सहायता से पतला फैलाकर रख दीजिये. 10 -15 मिनिट में यह घोल जम जाता है, चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये, इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये और प्लेट में लगाकर रखिये.
छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डालिये, गैस बन्द करिये, इस तड़के को थोड़ा थोड़ा खाण्डवी के ऊपर डालिये, हरे धनियां और नारियल डाल कर इसे सजाइये. आपकी खाडवी तैयार है, खाण्डवी को हरे धनियां की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
बाहरी कड़ियाँ
खांडवी -निशामधुलिका
खांडवी -वेबदुनियां
श्रेणी:गुजरात
श्रेणी:गुजराती खाना
श्रेणी:अल्पाहार
3. खांडवी बनाने की सबसे आसान रेसिपी https://web.archive.org/web/20231029064911/https://www.indtvrecipe.online/2023/09/Khandvi-Recipe-Hindi.html 29 अक्तूबर 2023