Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमर उजाला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमर उजाला हिन्दी एक भारतीय प्रमुख दैनिक, क्षेत्रीय समाचार पत्र है। इसका प्रारम्भ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा से १८ अप्रैल सन १९४८ को हुआ था। इस अख़बार का वेबसाइट Amarujala.com, 1999 में लॉन्च किया गया, जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हिंदी समाचार वेबसाइट में से एक है। इस समाचार पत्र में राजनीति, बॉलीवुड, खेल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और नौकरी संबंधी खबरें शामिल होती हैं। इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। == प्रकाशन स्थल == यह समाचार पत्र उत्तर भारत के अनेक नगरों सें प्रकाशित होता हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, पंजाब, चण्डीगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड दिल्ली व जम्मू कश्मीर आदि राज्य शामिल हैं। == इतिहास == सन् १९४८ में डोरीलाल अग्रवाल तथा मुरारीलाल माहेश्वरी ने आगरा से `अमर-उजाला' का प्रकाशन प्रारंम्भ किया। १९६७ में इसका बरेली संस्करण भी शुरु हुआ। यह पश्चिमी उत्तरप्रदेश के आगरा, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, बरेली आदि जिलों का लोकप्रिय पत्र है। ११ दिसम्बर १९६८ से `अमर उजाला' का मेरठ से भी प्रकाशन होना लगा है। `अमर उजाला' (आगरा) के प्रबन्ध सम्पादक अनिल कुमार अग्रवाल तथा स्थानीय सम्पादक अजय कुमार अग्रवाल हैं। अमर उजाला पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रमुख जिलों में सबसे अधिक लोकप्रिय पत्र में से एक है| == सन्दर्भ == == बाहरी कडियाँ == अमर उजाला मुखपृष्ठ