411 REFERENCE · Wikipedia
जूली (1975 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जूली जूली.jpg जूली का पोस्टर बी॰ नागि रेड्डी के॰ एस॰ सेतुमाधवन राजेश रोशन इंदर राज आनंद (संवाद) लक्ष्मी, विक्रम 1975 भारत हिन्दी
जूली 1975 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसे के॰ एस॰ सेतुमाधवन द्वारा निर्देशित किया गया और चक्रपाणि द्वारा इसकी कहानी लिखी गई। फिल्म में लक्ष्मी ने शीर्षक भूमिका निभाई है। इसमें विक्रम, नादिरा, रीटा भादुड़ी, ओम प्रकाश, उत्पल दत्त और श्रीदेवी (उनकी पहली महत्वपूर्ण हिंदी फिल्म भूमिका में) भी हैं।
फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता थी। इसका संगीत भी ब्लॉकबस्टर रहा था, जिसमें राजेश रोशन द्वारा पुरस्कार विजेता संगीत था जिससे उन्हें उस वर्ष का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
संक्षेप
जूली (लक्ष्मी) ईसाई एंग्लो-इंडियन लड़की है जो शराबी लेकिन उसे प्यार करने वाले पिता (ओम प्रकाश), उस पर हावी माँ (नादिरा), छोटे भाई और बहन (श्री देवी) के साथ रहती है। उसे अपनी सबसे अच्छी दोस्त (रीटा भादुड़ी) के भाई शशि भट्टाचार्य, एक हिंदू लड़के से प्यार हो जाता है। प्रेमी अपने रिश्ते को चरम पर ले जाते हैं, जिससे वह गर्भवती हो जाती है। शशि उसकी गर्भावस्था के बारे में न जानते हुए कॉलेज चली जाता है। जब जूली अपनी माँ को गर्भावस्था के बारे में बताती है तो वह व्याकुल हो जाती हैं। वे परिवार के बाकी सदस्यों को नहीं बताते हैं। उसकी माँ जूली का गर्भपात कराने के बारे में सोचती है, लेकिन धर्मनिष्ठ ईसाई (सुलोचना) उसे ऐसा करने से मना करती है। जूली को उसके बच्चे को गुप्त रूप से पैदा करने के लिये भेज दिया जाता है। परिवार के बाकी सदस्यों को बताया जाता है कि जूली को नौकरी मिल गई थी। बच्चे के जन्म के बाद, जूली की माँ बच्चे को एक अनाथालय में छोड़ने की व्यवस्था करती है और यह कहती हैं कि जूली घर लौट आए और बच्चे के बारे में भूल जाए।
जब जूली घर लौटती है, तो उसके पिता की मृत्यु हो चुकी होती है। वह अब परिवार में कमाने वालों में प्रधान है। बाद में, वह शशि से मिलती है और उसे सब कुछ बताती है। फिर वह उससे शादी करने के लिए कहता है, लेकिन उसकी मां जूली से शादी करने के खिलाफ है क्योंकि दोनों का धर्म अलग है। वह जूली पर अपने बेटे को बहकाने और बच्चा करने का आरोप लगाती है। जूली की मां भी शादी नहीं चाहती है, क्योंकि यह विभिन्न धर्मों का विवाह होगा और वह इंग्लैंड लौटना चाहती हैं। हालाँकि, शशि के पिता (उत्पल दत्त) दोनों की माताओं को जाति और धर्म के पूर्वाग्रहों को दूर करने की कहते हैं। वह दोनों को अपने पोते को स्वीकार करने का आग्रह करते हैं। फिल्म माताओं द्वारा बालक को अपना आशीर्वाद देने के साथ समाप्त होती है और जूली की माँ अपने पोते से वादा करती हैं कि वह "उसे कभी नहीं छोड़ेगी।"
मुख्य कलाकार
लक्ष्मी ― जूली
विक्रम ― शशि भट्टाचार्य
नादिरा ― मार्गरेट 'मैगी'
उत्पल दत्त ― श्री भट्टाचार्य
अचला सचदेव ― देवकी भट्टाचार्य
रीटा भादुड़ी ― ऊषा भट्टाचार्य
जलाल आग़ा ― रिचर्ड 'रिची'
राजेन्द्रनाथ ― रहीम
ओम प्रकाश ― मोरिस
रूबी मेयर ― रूबी आंटी
श्री देवी ― आइरीन
संगीत
गीत गायक राजेश रोशन दिल क्या करे जब किसी से किशोर कुमार 6:46 आनंद बख्शी ये रातें नई पुरानी लता मंगेशकर 5:37 आनंद बख्शी भूल गया सब कुछ किशोर कुमार, लता मंगेशकर 5:00 आनंद बख्शी माइ हार्ट इज़ बीटिंग प्रीति सागर 4:55 हरींद्रनाथ चट्टोपाध्याय साँचा नाम तेरा उषा मंगेशकर, आशा भोंसले 4:50 आनंद बख्शी
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिश्रेणी नामित व्यक्ति परिणाम फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीलक्ष्मी नारायण rowspan="3" सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीनादिरा सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशकराजेश रोशन सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिकाप्रीति सागर rowspan="1"
बाहरी कड़ियाँ
0187192 जूली
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में