Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निर्मला भूरिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास पेटलावद विधानसभा क्षेत्र 25 दिसंबर 2023 वलसिंह मैदा भारतीय जनता पार्टी राजनीतिज्ञ 4 जुलाई 1967 ग्राम माछलिया, जिला झाबुआ, मध्य प्रदेश स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह भूरिया स्नातक (विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन) अविवाहित कृषि शबरी भवन, माछलिया, जिला झाबुआ, मध्य प्रदेश समाज सेवा, शिक्षा, पिछड़े एवं जनजातीय वर्ग का उत्थान निर्मला भूरिया एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं तथा वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री हैं। वे मध्य प्रदेश विधानसभा में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार निर्वाचित विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी और वर्ष 1998 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा निर्मला भूरिया का जन्म 4 जुलाई 1967 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम माछलिया में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह भूरिया की पुत्री हैं। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीतिक जीवन कांग्रेस काल निर्मला भूरिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की। वर्ष 1990 में वे प्रदेश युवक कांग्रेस की संयुक्त सचिव बनीं। वर्ष 1993 में वे पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से दसवीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं। इस दौरान वे प्राक्कलन समिति की सदस्य भी रहीं। वर्ष 1994 में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस (इ.) की संयुक्त सचिव रहीं। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 1998 में निर्मला भूरिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। उसी वर्ष वे भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनीं और ग्यारहवीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं। इस दौरान वे महिला एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य भी रहीं। वर्ष 1999 में वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य रहीं। चुनावी इतिहास निर्मला भूरिया ने कई विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाग लिया— 1993 – दसवीं विधानसभा, निर्वाचित (कांग्रेस) 1998 – ग्यारहवीं विधानसभा, निर्वाचित (भाजपा) 2003 – बारहवीं विधानसभा, निर्वाचित (भाजपा) 2008 – विधानसभा चुनाव, पराजित 2013 – चौदहवीं विधानसभा, निर्वाचित (भाजपा) 2015 – रतलाम–झाबुआ लोकसभा उपचुनाव, पराजित 2018 – विधानसभा चुनाव, पराजित 2023 – सोलहवीं विधानसभा, निर्वाचित (भाजपा) मंत्री पद निर्मला भूरिया पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। 25 दिसंबर 2023 को उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया। मंत्री के रूप में वे मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, पोषण अभियान तथा आंगनबाड़ी सेवाओं जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए हैं। विदेश यात्राएँ निर्मला भूरिया ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्होंने चीन में अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन तथा क्यूबा में युवा महोत्सव में भाग लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हांगकांग, लंदन, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, इटली, बेल्जियम, यूनाइटेड किंगडम एवं दुबई की यात्राएँ की हैं। व्यक्तिगत जीवन निर्मला भूरिया अविवाहित हैं। उनका मुख्य पेशा कृषि है और वे सामाजिक सेवा में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनकी अभिरुचियों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा पिछड़े एवं जनजातीय वर्ग का उत्थान शामिल है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:विधायक