411 REFERENCE · Wikipedia
बॉम्बे (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बॉम्बे बॉम्बे.jpg बॉम्बे का पोस्टर मणिरत्नम् एस. श्रीराममणिरत्नम्झामू सुगंध उमेश शर्मा (संवाद) मणिरत्नम् मणिरत्नम् अरविन्द स्वामीमनीषा कोइराला ए॰ आर॰ रहमान 10 मार्च 1995 130 मिनटRangan 2012 292 भारत तमिल
बॉम्बे 1995 की तमिल रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम् ने किया है और मुख्य किरदार अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए है। संगीत दिया है ए॰ आर॰ रहमान ने और हिन्दी गीत महबूब द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म भारत के दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं पर केंद्रित है। विशेष रूप से अयोध्या के बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद, फिर उसका तोड़ना, मुम्बई (जब बॉम्बे) में सांप्रदायिक तनाव होना और अंतत बंबई के दंगे होना।
संक्षेप
शेखर मिश्रा नारायण और शैला बानो प्यार में हैं और शादी करना चाहते हैं। एकमात्र समस्या यह है कि शेखर हिंदू है और शैला मुस्लिम है। यह विवाह उनके संबंधित परिवारों के लिए एक समस्या है। नतीजतन, युवा जोड़ा बॉम्बे शहर को साथ भाग जाता है। फिर 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया गया - जिसके परिणामस्वरूप हर जगह धार्मिक दंगे होने लगे - जिसमें बॉम्बे भी शामिल था। शेखर और शैला अब जुड़वां, कमल बशीर और कबीर नारायण के माता-पिता हैं। दंगों के दौरान, शेखर के पिता और शैला के माता-पिता घृणा को दफनाने का फैसला करते हैं और अपने बच्चों से मिलने आते हैं। जब वे अपने व्यक्तिगत मतभेदों को सुलझाने की प्रक्रिया में थे तभी आग लगती है और परिवार को अलग कर देती है। शैला के माता-पिता और शेखर के पिता तत्काल मारे जाते हैं और कबीर और कमल का कोई अता-पता नहीं होता।
मुख्य कलाकार
अरविन्द स्वामी - शेखर नारायणन पिल्लई
मनीषा कोइराला - शैला बानो
प्रकाश राज - कुमार
नास्सर - नारायण पिल्लई
टिन्नू आनन्द - शक्ति समाज का मुखिया
आकाश खुराना - मुसलमान नेता
किट्टी - बशीर
मास्टर हर्ष (सुमित) - कबीर नारायण
मास्टर ह्रदय - कमल बशीर
सोनाली बेंद्रे - "हम्मा हम्मा" गीत में
संगीत
हिन्दी गानों की सूची:
हिन्दी गायक महबूब ए॰ आर॰ रहमान हम्मा हम्मा रेमो फर्नांडीज, स्वर्णलता और सुरेश पीटर्स 5:10 कहना ही क्या के॰ एस॰ चित्रा, ए॰ आर॰ रहमान और वृन्दगान 5:52 तू ही रे हरिहरन और कविता कृष्णमूर्ति 7:14 कुची कुची उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:07 कुछ भी न सोचो पल्लवी, शुभा, अनुपमा देशपांडे, नोएल जेम्स और श्रीनिवास 5:53 बॉम्बे थीम वाद्य संगीत 5:18 आँखों में उम्मीदें सुजाता मोहन और सहगान 2:43 अपना जमीन यह सुजाता मोहन, नोएल जेम्स, श्रीनिवास, सिवानेशन, गंगा श्रीनिवासन, रेणुका और अनुराधा श्रीराम 3:28
परिणाम
यह फिल्म मणिरत्नम् की रोजा और दिल से के साथ एक श्रृंखला के रूप में ली जाती है।इन फिल्मों पर भी कैंची चलाता सेंसर बोर्ड? http://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/bollywood-hollywood-photogalleries/controversy-over-punjab-in-the-film-title-udta-punjab/salam-bombay/photomazaashow/52647499.cms नवभारत टाइम्स 1 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171001215852/http://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/bollywood-hollywood-photogalleries/controversy-over-punjab-in-the-film-title-udta-punjab/salam-bombay/photomazaashow/52647499.cms 1 अक्तूबर 2017 liveTreading on a dangerous divide खतरनाक विभाजन पर चलना http://indiatoday.intoday.in/story/critical-acclaim-and-howls-of-protest-for-mani-ratnam-bombay/1/287840.html इंडिया टुडे 1 अक्तूबर 2017 अंग्रेज़ी 15 अप्रैल 1995 https://web.archive.org/web/20160505051937/http://indiatoday.intoday.in/story/critical-acclaim-and-howls-of-protest-for-mani-ratnam-bombay/1/287840.html 5 मई 2016 live
फ़िल्म दोनों आलोचनात्मक और आर्थिक तौर पर सफल रही। इसी नाम से फ़िल्म को हिन्दी और तेलुगू भाषा में डब किया गया। ए॰ आर॰ रहमान द्वारा दिया गया संगीत बहुत ही सराहा गया और कई पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किये। मणिरत्नम् के निर्देशन की भी सराहना हुई।
सन्दर्भ
श्रेणी:तमिल फ़िल्में
श्रेणी:1995 की फ़िल्में
श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में