411 REFERENCE · Wikipedia
जगदम्बिका पाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2021
जगदम्बिका पाल y 1942 10 21 भरवलिया, उत्तर प्रदेश, भारत १५वीं, १६वीं और १७वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य 2009 मोहम्मद मुकीम डुमरियागंज India भारतीय जनता पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अखिल भारतीय इन्दिरा कांग्रेस (तिवारी) अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस MA, LLB हिन्दू स्नेहलता पाल 1975 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ अवध विश्वविद्यालय गोरखपुर विश्वविद्यालय
जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं। बस्ती में चुनाव हार जाने के बाद उन्होंने 2004 में लोकसभा डुमरियागंज से चुनाव लड़ा जिसमे वो मोहम्मद मुकीम से चुनाव हार गए थे।
व्यक्तिगत जीवन
इनका जन्म 21 अक्टूबर 1950 को भरवलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
राजनीतिक जीवन
जगदम्बिका पाल 1983 में दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य थे।
ये 1988 में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने।
इन्होंने 1993 में उत्तर प्रदेश के बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से आई. एन. सी. उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की। ये अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार भाजपा के विजई सेन को 5345 मतों के बड़े अन्तर से हराया।
इन्हें 1996 में विधानसभा चुनाव में 3165 मतों के अन्तर से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बसपा के दयाराम चौधरी को हराकर फिर से जीत हासिल हुई।
जगदम्बिका पाल 2002 में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत रहे।
इन्हें 2002 में ही 31% वोट के शेयर के साथ भाजपा के जितेंद्र कुमार को हराकर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र में तीसरी बार भी कार्यकाल के लिए चयनित किया गया।
ये 2005 में बस्ती के विधानसभा चुनाव में अपने पुराने प्रतिद्वंदी भाजपा के जितेंद्र कुमार से हार गए, इस चुनाव में जितेंद्र कुमार 9780 मतों के अन्तर से एक बड़ी जीत हासिल की थी।
इन्हें 2009 में डोमरियागंज निर्वाचन क्षेत्र से आई. एन. सी. उम्मीदवार के रूप में 15वीं लोकसभा के लिए चुना गया। इन्होंने भाजपा के जय प्रताप सिंह को 76,566 मतों के अन्तर से हराया था।
इन्होंने 2014 में डोमरियागंज निर्वाचन क्षेत्र में बसपा के मुहम्मद मुकीम को हराया, और भाजपा के उम्मीदवार के रूप में दुबारा से चुने गए।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री
श्रेणी:१५वीं लोकसभा के सदस्य
श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ