Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सूरण कुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|Arum maculatum सूरण कुल (Family Araceae) पौधों का एक बड़ा कुल है जिसमें लगभग १०० वंश तथा १९०० स्पीशीज सम्मिलित हैं। ये विश्व के भाग से लेकर शीतोष्ण क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस कुल के कुछ सदस्य जलीय होते हैं, जैसे पिस्टिया (Pistia) जलगोभी, कुछ पौधों के तने ऊर्ध्व या आरोही होते हैं, जैसे मॉन्स्टेरा (Monstera) तथा कुछ अन्य सदस्यों में भूमिगत कंद अथवा प्रकंद, जैसे अमॉरफोफैलस (Amorphophalius) एवं कॉलोकेसिया (Colocasia) होते हैं। आरोही लताएँ उष्णकटिबंधी वर्षा वाले जंगलों में विशेष रूप से पाई जाती हैं। पौधे अधिकांशत: शाकीय होते हैं जिनमें जलीय या दुग्धरस पाया जाता है। मलाया तथा अ्फ्रीका के उष्ण कटिबंध के कुछ स्पीशीज़ की पत्तियाँ दीर्घाकार होती हैं और ये स्पीशीज अत्यधिक फूलों वाले स्पेथ (Spathe) उत्पन्न करते हैं। इस स्पेथों से बड़ी अप्रिय दुर्गंध निकलती है। इन पौधों में परागण मुर्दाखोर मक्खियों (Carrion fly) द्वारा होता है। फूल छोटे तथा उभयलिंगी (hermaphrodite) या उभय लिंगाश्रयी (Monoecious) होते हैं। फूल स्पाइक (Spike), जिसे स्पेडिक्स (Spadix) कहते हैं, पर लगे रहते हैं। स्पेडिक्स हरे, जैसे एरम (Arum) में, अथवा चमकदार रंग के, जैसे ऐथूरियम (Anthurium) में, स्पेथ से घिरा होता है। सर्प पादप, जैसे ऐरिसिमा (Ariscaema) पहाड़ियों पर पाया जाता है, मॉन्स्टेरा डेलिसिओसा (Monstera delliciosa) फलों के लिए महत्वपूर्ण है, अमॉरफौफेलस अर्थात्‌ सूरन (Elephant footyam) तथा एरम "लार्ड्स एंड लेडीज' (Lords and Ladies) खाने योग्य प्रकंद उत्पन्न करते हैं। पोथॉस (Pothos) सजावटी आरोही लता है और इन्थूरियम ग्रीन हाउस का गमले में लगाया जाने वाला आकर्षक पौधा है। बाहरी कड़ियाँ CATE-Araceae (and Network Araceae) An interactive key to the genera of Araceae International Aroid Society list of publications (March 2008) for Dr. h.c. Josef Bogner श्रेणी:वनस्पतियों का वर्गीकरण श्रेणी:वनस्पति श्रेणी:वर्गीकरण