411 REFERENCE · Wikipedia
उस्मानी लीरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लीरा (उस्मानी तुर्की: ليرا) 1844 से 1927 तक उस्मानी साम्राज्य की मुद्रा था। हालाँकि उस्मानी साम्राज्य को 1922 में समाप्त किया गया था, उस्मानी लीरा को 1927 तक तुर्की में जारी किया गया।
उस्मानी लीरा ने कुरूश का स्थान लिया, और एक लीरा का दाम 100 कुरूश बना।
लीरा को फ़्रांसीसी में Livre और अंग्रेज़ी में Pound के नाम से जाना जाता है। अंग्रेज़ी प्रकाशनों ने मुद्रा के लिए £T चिह्न का प्रयोग किया, किन्तु अज्ञात है यदि इस चिह्न का प्रयोग कभी साम्राज्य में किया गया था।