411 REFERENCE · Wikipedia
राहुल पंढरीपांडे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राहुल पंढरीपांडे ETH-BIB-Pandharipande,_Rahul_(1969-)-Portr_19591.jpg राहुल पंढरीपांडे (२०२१) 1969 अमरावती, महाराष्ट्र, भारतीय, पुर्तगाली गणित ई.टी.एच. ज़्यूरिखप्रिन्सटन विश्वविद्यालयकैल्टेकशिकागो विश्वविद्यालय प्रिन्सटन विश्वविद्यालयहार्वर्ड विश्वविद्यालय जो हैरिस एरन पिक्स्टन क्ले अनुसंधान पुरस्कार (२०१३)इन्फ़ोसिस पुरस्कार (२०१३)राहुल पंढरीपांडे (Rahul Pandharipande; जन्म १९६९) एक पुर्तगाली–भारतीय गणित प्राध्यापक हैं, जो स्विट्ज़रलैण्ड के ई.टी.एच. ज़्यूरिख में बीजीय ज्यामिति के क्षेत्र में अध्यापन एवं अनुसन्धान कर रहे हैं। उनके विशिष्ट अनुसन्धान क्षेत्रों में मॉड्यूलि स्थानों का अध्ययन, मॉड्यूलि स्थानों से सम्बद्ध परिमाणात्मक अपरिवर्तक, जैसे ग्रोमोव–विट्टेन अपरिवर्तक तथा डोनाल्डसन–थॉमस अपरिवर्तक, तथा वक्रों के मॉड्यूलि स्थान का सहसमूह सम्मिलित हैं।http://www.claymath.org/people/rahul-pandharipande Rahul Pandharipande Clay Mathematics Institute 14 March 2018https://www.infosysprize.org/laureates/2013/rahul-pandharipande.html Infosys Prize - Laureates - Mathematical Sciences, 2013 Prof. Rahul Pandharipande Infosys Science Foundation 12 January 2025 12 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250112202329/https://www.infosysprize.org/laureates/2013/rahul-pandharipande.html dead उनके पिता विजय रघुनाथ पंढरीपांडे परमाणु भौतिकी के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी थे।
शैक्षिक और व्यावसायिक इतिहास
उन्होंने १९९० में प्रिन्सटन विश्वविद्यालय से ए.बी. उपाधि प्राप्त की तथा १९९४ में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएच.डी. उपाधि अर्जित की। उनकी शोध प्रबन्ध का शीर्षक था— ‘ए कॉम्पैक्टिफ़िकेशन ओवर द मॉड्यूलि स्पेस ऑफ़ स्टेबल कर्व्स ऑफ़ द यूनिवर्सल मॉड्यूलि स्पेस ऑफ़ स्लोप–सेमिस्टेबल वेक्टर बण्डल्स’।https://www.newindianexpress.com/education/edex/2013/Dec/16/infosys-hall-of-fame-551501.html Infosys Hall of Fame Vasudevan Shilpa December 14, 2013 The New Indian Express January 12, 2025 हार्वर्ड में उनके शोध निर्देशक जो हैरिस थे। शिकागो विश्वविद्यालय तथा कैलिफ़ोर्निया इन्स्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में अध्यापन के उपरान्त वे २००२ में प्रिन्सटन विश्वविद्यालय में गणित के प्राध्यापक के रूप में नियुक्त हुए। २०११ में उन्होंने ई.टी.एच. ज़्यूरिख में प्रोफ़ेसर पद स्वीकार किया। २०२२ में उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनॉय अर्बाना–शैम्पेन द्वारा मानद ‘डॉक्टर ऑफ़ साइन्स’ उपाधि प्रदान की गयी।https://commencement.illinois.edu/general-information/archives/honors-and-awards-recipients/ Honorary Degree Recipients – Illinois Commencement en-US https://web.archive.org/web/20210618112711/https://commencement.illinois.edu/general-information/archives/honors-and-awards-recipients/ 18 June 2021 dead
व्यक्तिगत जीवन
पंढरीपांडे का विवाह गणितज्ञ आना कान्नास दा सिल्वा के साथ हुआ है।
सन्दर्भ
श्रेणी:प्रिंसटन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1969 में जन्मे लोग