Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामलाल कपूर ट्रस्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामलाल कपूर ट्रस्ट वैदिक साहित्य के प्रसिद्ध प्रकाशक है। कागज के सुप्रसिद्ध व्यापारी अमृतसर निवासी श्री रामलाल कपूर के सुपुत्रों ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में इस ट्रस्ट की स्थापना की थी। पहले यह लाहौर में था जिसे सन् 1947 में भारत विभाजन के बाद अमृतसर लाया गया। १९६७ से यह हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ में कार्यरत है। रामलाल कपूर ट्रस्ट की स्थापना १९२८ में पण्डित ब्रह्मदत्त जिज्ञासु के मार्गदर्शन में ही थी। इसका उद्देश्य प्राचीन वैदिक साहित्य पर अनुसन्धान करना तथा उसे सुरक्षित रखना और जनसामान्य में उसे प्रसारित करना था। भारतीय संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान और आयुर्विज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करना भी इसका उद्देश्य था।रामलाल कपूर ट्रस्ट के बारे में बाहरी कड़ियाँ रामलालकपूर ट्रस्ट का जालघर रामलाल कपूर ट्रस्ट का संक्षिप्त विवरण सन्दर्भ श्रेणी:संस्कृत श्रेणी:भारतीय पुस्तक प्रकाशक