Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीता साहू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सीता साहू भारत की वह बेटी है जिसने ओलंपिक में डबल पदक हासिल किए है। सीता साहू का जन्म २३ अप्रैल १९९६ में, मध्य प्रदेश के रेवा ज़िले में हुआ था। इन्होंने २०११ में एथेंस में विशेष ओलंपिक के दौरान 200 और 4x400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीतके अपने देश को गर्व महसूस करवाया।Help us make a difference!. Special Olympics. Retrieved on 12 July 2015 मानसिक रूप से विकलांग बालिका सीता साहू के जीवन के दो उपेक्षित लम्हे तब थे जब पहली बार वह ७ और बछो के साथ शिवराज चौहान के घर पर चाय के लिए आमंत्रित की गयी। और दूसरा तब जब वह कुछ ही समय के बाद एथेंस से दो कांस्य पदक 200 मीटर और 1600 मीटर की विशेष खेलों से जीत कर आई। एथेंस में बिताए उन 15 दिनों ने उसे पूरी तरह से एक असंतुष्ट और आत्‍मविश्‍वासहीन लड़की से विश्वास बालिका में बदल दिया था। राज्य सरकार ने उस समय पर सीता के लिए 1 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया था, लेकिन इस वादे को पूरा करने में सरकार विफल रहा और जिसके कारण उसकी माँ ने उसे अन्य कौशल सिखाने का फैसला किया जिससे की वह कुछ पैसे कमा सके। सीता एक गरीब श्रमिक परिवार से है जो प्रतिदिन 150-180 रुपये बना पता है, उनके लिए इनाम का मतलब काफी मायने रखता था क्यूंकि सीता के पिता की हालत भी बहुत ख़राब थी और इसके करणवश ही उसे स्कूल भी छोड़ना पड़ा था। कुछ समय तक सीता ने अपनी माँ और भाई-बहनों के साथ गोल-गप्पे बेचकर गुजारा किया पर २०१३ में ही सरकार ने सीता को उनके बकाया को मंजूरी दी और उन्हें ६ लाख का ईनाम भी दिया जिसके मदद से वह और उनके अन्य भाई भें अब स्कूल में अपनी पढाई पूरी कर रहे हैं।Do You Know Sita Sahu?. The Hans India. Retrieved on 12 July 2015. अब उनका जीवन बेहतर है और आगे चल कर वह भारत को अन्य पदक दिलवाकर गर्व महसूस करवाएंगी, ऐसा उनकी माँ किरन साहू का कहना है। सीता की प्रशिक्षक और उनकी अध्यापिका उषा साहू का बहुत योगदान है शर्मीली और मितभाषी १३ वर्षीय लडकी जो चलने के दौरान ठोकर खा रही थी, उन्होंने उसे धीरे-धीरे ढाला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाया जिसके कारण वह दो ओलिंपिक पदक जीत पाई।Sharapova doesn't know Tendulkar. But do you know any of these Indian athletes? : Sports, News - India Today. Indiatoday.intoday.in (4 July 2014). Retrieved on 2015-07-12. सन्दर्भ श्रेणी:रेवा प्रान्त