Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

देत नॉर्स्क तेआत्रेत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

देत नॉर्स्क तेआत्रेत (Det Norske Teatret - नॉरेवेजियन रंगमंच/ थियेटर) ओस्लो में स्थित एक थियेटर है। इस थियेटर की स्थापना 1912 में हुल्दा गारबोर्ग और एडवर्ड ड्राबलोस की पहल पर की गई थी। यह 1913 में खुला, जब इसने दो नाटकों — इवार ओसेन द्वारा एरविंगन और हुल्दा गारबोर्ग द्वारा रेशनेल्ट फ्यॉस्टेल्ल—के साथ यात्रा प्रदर्शन किया। इसका पहला आधिकारिक प्रदर्शन लुडविग होलबर्ग की कॉमेडी जेप्पे पो बेर्गेट था, जिसे नॉर्वे के राजा हाकोन सप्तम और प्रधानमंत्री ने देखा था। हुल्दा गारबोर्ग पहली बोर्ड मैनेजर थीं और रासमस रासमुस्सेन पहले थियेटर निदेशक थे। यह थियेटर मुख्य रूप से न्यानोर्स्क भाषा में लिखे गए या अनुवादित नाटकों का मंचन करता है। थियेटर में तीन मंच हैं और प्रति वर्ष लगभग 12–15 प्रस्तुतियाँ होती हैं, इसके अलावा अतिथि नाटक भी होते हैं। जॉन फोसे के पाँच नाटकों का पहला स्टेज शो डेट देत नॉर्स्क तेआत्रेत में ही हुआ: नोकॉन केम तिल आ कोम्मे (1996) एइन सोम्मार्स दाग (1999) वाक्केर्त (2001) 3ओगतोसमन (2001) रामबुकू (2006)। इस थियेटर को 1979 में संगीतमय नाटक सो लेंगे स्कूटा कान गो के लिए स्पेलेमानप्रिसेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। == संक्षिप्त जानकारी == स्थापना: 1912 में, हुल्दा गारबोर्ग और एडवर्ड ड्राबलोस की पहल पर प्रारंभिक प्रदर्शन: 1913 में, एरविंगन (Ivar Aasen) और रेशनेल्ट फ्यॉस्टेल्ल (Hulda Garborg) पहला आधिकारिक शो: जेप्पे पो बेर्गेट (Ludvig Holberg) प्रमुख अतिथि: नॉर्वे के राजा हाकोन VII और प्रधानमंत्री पहले निदेशक: रासमस रासमुस्सेन पहली बोर्ड मैनेजर: हुल्दा गारबोर्ग भाषा: मुख्य रूप से न्यानोर्स्क (नॉर्वे की भाषा) में नाटक स्टेज की संख्या: 3 प्रोडक्शन प्रति वर्ष: लगभग 12–15, साथ ही अतिथि प्रस्तुतियाँ विशेष नाटक: जॉन फोसे के पाँच नाटकों का पहला मंचन यहीं हुआ पुरस्कार: 1979 में स्पेलेमानप्रिसेन पुरस्कार, नाटक Så lenge skuta kan gå के लिए == सन्दर्भ ==