Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुजफ्फरिद वंश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुज़फ़्फ़रिद वंश ने , जिसे कभी-कभी अहमद शाही भी कहा जाता है, 1391 से 1583 तक पश्चिमी भारत में गुजरात सल्तनत पर शासन किया। इस वंश के संस्थापक ज़फ़र ख़ान (बाद में मुज़फ़्फ़र शाह प्रथम) थे, जो पहले दिल्ली सल्तनत के अधीन गुजरात के सूबेदार थे। जब 1398 में तैमूरलंग द्वारा दिल्ली को लूटे जाने के कारण दिल्ली सल्तनत कमजोर हो गई, तब ज़फ़र ख़ान ने इस अवसर का लाभ उठाकर स्वयं को स्वतंत्र गुजरात का सुल्तान स्थापित कर लिया। उनके पोते , अहमद शाह प्रथम ने राजधानी अहमदाबाद में स्थापित की। इस वंश ने लगभग 200 वर्षों तक शासन किया परन्तु 1572 में मुग़ल साम्राज्य ने गुजरात गुजरात सल्तनत पर विजय प्राप्त कर और गुजरात मुग़ल साम्राज्य का एक सूबा बन गया। महमूद बेगड़ा के शासनकाल में यह सल्तनत अपने विस्तार के चरम पर पहुँची, जहाँ इसका विस्तार पूर्व में मालवा तक और पश्चिम में कच्छ की खाड़ी तक था।http://archive.org/details/history-of-gujarat-1-sultanate-period-m.-s.-commissariat History Of Gujarat-1 Sultanate Period (M. S. Commissariat) M. S. Commissariat 1938 सन्दर्भ श्रेणी:भारत के राजवंश श्रेणी:सुन्नी राजवंश