411 REFERENCE · Wikipedia
यलगार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यलगार यलगार.jpg यलगार का पोस्टर फ़िरोज़ ख़ान फ़िरोज़ ख़ान चन्नी सिंह राजीव कौल कमलेश पांडे प्रफुल्ल पारिख फ़िरोज़ ख़ान, संजय दत्त, कबीर बेदी, मनीषा कोइराला, नगमा, मुकेश खन्ना, विकी अरोड़ा 23 अक्तूबर, 1992 भारत हिन्दी
यलगार 1992 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण फ़िरोज़ ख़ान ने किया जिसकी मुख्य भूमिका में वो स्वयं और संजय दत्त, नगमा, कबीर बेदी, मनीषा कोइराला, मुकेश खन्ना और विकी अरोड़ा हैं। इसके गीत लोकप्रिय रहे थे।
संक्षेप
बचपन के दोस्त दुश्मन बन गए जब उनमें से एक, महेंद्र अश्विनी कुमार (मुकेश खन्ना) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना और अन्य राज प्रताप सिंघल (कबीर बेदी) एक तस्कर बन गया। महेंद्र के दो बेटे हैं- राजेश और ब्रजेश जो भी पुलिस अधिकारी हैं। जबकि दूसरी ओर राज के भी दो बेटें हैं;- विशाल (संजय दत्त) जो अपने पिता के व्यवसाय को विकसित करने में मदद करता है और विकी जो गैराज में रोजगार पाता है।
जब महेंद्र के गुंडे में से एक ने ब्रजेश की हत्या कर दी तो राजेश अपने भाई की मौत का बदला लेने की कसम खाता है। चाहे इसके लिए उसे भले ही कानून अपने हाथों में लेना पड़े। ब्रजेश की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी कौशल्या और एक बेटी मेघना (मनीषा कोइराला) अकेली रह जाती है। मेघना और विकी दोनों की साथ मुलाकात होती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। कुमार विकी के परिवार की पृष्ठभूमि से अनजान होते हुए उसे अपनी सहमति दे देता है।
फिर महेंद्र को पुलिस आयुक्त के रूप में पदोन्नति दी जाती है। इसे सिंघल सहन नहीं कर पाता है और महेंद्र की हत्या के लिए अपने एक और गुंडे को भेजता है। राज पुलिस और सरकारी अधिकारियों से बचने के लिए अपनी पत्नी, बेटे, बहू अनु (नगमा) के साथ दुबई चला जाता है। उसने राजेश के क्रोध से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेघना का अपहरण भी कर लिया है। मेघना को यह पता चलता है कि विकी वास्तव में राज का दूसरा पुत्र है और अब उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
मुख्य कलाकार
फ़िरोज़ ख़ान - राजेश अश्विनी कुमार
संजय दत्त - विशाल सिंघल (निर्दयी अपराधी)
कबीर बेदी - राज प्रताप सिंघल
मनीषा कोइराला - मेघना कुमार
नगमा - अनु सिंघल
मुकेश खन्ना - महेन्द्र अश्विनी कुमार
विकी अरोड़ा - विकि मल्होत्रा / सिंघल
विश्वजीत प्रधान - जयचंद
दीप्ती नवल - सुनीता
माया अलग - भारती सिंघल
नीना गुप्ता - कौशल्या कुमार
संगीत
गीत गायक चन्नी सिंह सुदर्शन फाकिर और अज़ीज़ कैसी आखिर तुम्हें आना है उदित नारायण, सपना मुखर्जी 4:59 दिल दिल दिल चन्नी सिंह, सपना मुखर्जी 5:08 है दिल में लगन मोहम्मद अज़ीज़, नितिन मुकेश, सुरेश वाडकर 6:57 हो जाता है कैसे प्यार कुमार सानु, सपना मुखर्जी 5:40 कौन सी बात है उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:51 कोई पिछले जनम किये उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:01 शहर में गाँव में कुमार सानु 5:13 तेरी चुन्नी पे सितारे उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 6:51
बाहरी कड़ियाँ
0105866 य़लगार
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म