411 REFERENCE · Wikipedia
झ़ोब नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नदी झ़ोब Zhob river in northern balachistan & running in KPK.jpg पाकिस्तान प्रान्त बलोचिस्तान ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा झ़ोब ज़िला त्सारी महतराज़ई के पास गोमल नदी ख़जूरी कच 410
झ़ोब नदी (पश्तो: ژوب سيند, झ़ोब सीन्द; अंग्रेज़ी: Zhob River) पाकिस्तान के बलोचिस्तान और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्तों में बहने वाली एक नदी है। ४१० किलोमीटर लम्बी यह नदी मुख्य रूप से पूर्वोत्तर दिशा में ही बहती है। इतिहासकारों का कहना है कि सम्भवतः यह ऋग्वेद में यव्यावति कहलाने वाली नदी है।Zhob District Khyber Gateway 1 April 2005 http://www.khyber.org/places/2005/ZhobDistrict.shtml https://web.archive.org/web/20120320074450/http://www.khyber.org/places/2005/ZhobDistrict.shtml 20 मार्च 2012 dead 3 सितंबर 2016 Erdosy, George 1995 The Indo-Aryans of Ancient South Asia: Language, Material Culture and Ethnicity Indian Philology and South Asian Studies, volume 1 Berlin Walter de Gruyter 317 978-3-11-014447-5
नामोत्पत्ति
पश्तो भाषा में "झ़ोब" का अर्थ "रिसता हुआ पानी" होता है। 'झ़ोब' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।
मार्ग व प्रयोग
झ़ोब नदी कान मेहतरज़ई (کان مہترزئی) नामक पहाड़ी शृंखला में त्सारी मेहतराज़ई दर्रे के पास उभरती है और आगे झ़ोब शहर से ४ किमी पश्चिम में गुज़रती है। आगे जाकर यह ख़जूरी कच के पास गोमल नदी में विलय हो जाती है। झ़ोब और गोमल नदियाँ दोनों को उत्तरी बलोचिस्तान में सिंचाई के काम लाया जाता है।Verheijen, Olaf (1998). Community Irrigation Systems in the Province of Balochistan (PDF). Lahore, Pakistan: International Irrigation Management Institute. p. 43. OCLC 152564336.
इन्हें भी देखें
झ़ोब ज़िला
गोमल नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:झ़ोब ज़िला
श्रेणी:बलोचिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की नदियाँ
श्रेणी:सिन्धु जलसम्भर द्रोणी
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ