411 REFERENCE · Wikipedia
छिंदबोह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छिंदबोह यह ग्राम जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा से लगभग 50 किमी की दूरी पर बसा है जो एक वनग्राम की श्रेणी में आता है यह अत्यंत छोटा गांव है आबादी लगभग 260 के आसपास होगी जिसमें 135 पुरूष 125 महिलाएं है । यहां केवल गोंड जन जाति के लोग ही निवास करते है। यहां आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक शाला भवन है यह ग्राम पहुच मार्ग की दृष्टि से छिन्दवाड़ा बैतूल हाइवे से कुछ ही दूरी पर है और प्रधान मंत्री सड़क से जुड़ा है । भौगोलिक दृष्टि से ग्राम कन्हान नदी के पास ही पहाड़ी पर बसा हुआ है। लोगो के पास आजीविका के साधन कम होने से यह के अधिकतर युवा कम पढे लिखे । ग्राम में रोजगार न होने से अधिकतर लोगों को कुछ समय के लिए रोजगार के लिए पलायन कर अन्यत्र जाना पड़ता है जिससे लोगो के शिक्षा स्वाथ्य आदि पर प्रभाव पड़ता है । इन्ही समश्याओ को देखते हुए यहां वीणा एजुकेशन एंड डेवलोपमेन्ट सोसायटी ने परिवर्तन नाम का प्रोजेक्ट चलाया है । जिसके अध्यक्ष राजेश कुमार धारेहै । आशा है यह प्रोजेक्ट् लोगो के जीवन मे ख़ुसहाली लाने का कार्य करेगा ।
श्रेणी:बैतूल ज़िले के गाँव
श्रेणी:गोंड जनजाति