411 REFERENCE · Wikipedia
जयविलास महल, ग्वालियर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जयविलास महल Jai Vilas Palace ( Scindia Palace).jpg जयविलास महल, ग्वालियर 26.2047 78.1686 source:wikidata inline,title ग्वालियर भारत India सर माइकल फ़िलोज़ जयाजीराव सिंधिया 1874 ज्योतिरादित्य सिंधिया ₹1 करोड़ (1874 में); अब लगभग ₹4000 करोड़ इतालवी, कोरिंथियान और टस्कन शैलियाँ मंगलवार से रविवार खुला, सोमवार को बंद 1,240,771 वर्ग फ़ीट Jai Vilas Palace
जयविलास महल, ग्वालियर में सिन्धिया राजपरिवार का वर्तमान निवास स्थल ही नहीं एक भव्य संग्रहालय भी है। इस महल के 35 कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। इस महल का ज्यादातर हिस्सा इटेलियन स्थापत्य से प्रभावित है। इस महल का प्रसिध्द दरबार हॉल इस महल के भव्य अतीत का गवाह है, यहां लगा हुए दो फानूसों का भार दो-दो टन का है, कहते हैं इन्हें तब टांगा गया जब दस हाथियों को छत पर चढा कर छत की मजबूती मापी गई। इस संग्रहालय की एक और प्रसिध्द चीज है, चांदी की रेल जिसकी पटरियां डाइनिंग टेबल पर लगी हैं और विशिष्ट दावतों में यह रेल पेय परोसती चलती है। इटली, फ्रांस, चीन तथा अन्य कई देशों की दुर्लभ कलाकृतियां यहाँ मौजूद हैं।
thumb| जयाजीराव सिंधिया ग्वालियर रियासत के महाराजा थे, जिन्होंने जयविलास महल बनवाया।
श्रेणी:ग्वालियर
श्रेणी:मध्य प्रदेश