411 REFERENCE · Wikipedia
तोरवाली भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तोरवाली पाकिस्तान कोहिस्तान व स्वात ज़िले ९०,००० (२०११) Indo-European हिन्द-ईरानी हिन्द-आर्य दार्दी कोहिस्तानी trw
तोरवाली (Torwali, توروالی), जिसे तूरवाली भी कहते हैं, कोहिस्तानी उपशाखा की एक दार्दी भाषा है जो पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के कोहिस्तान और स्वात ज़िलों में बोली जाती है। इसे तोरवाली समुदाय के लोग बोलते हैं जो स्वात वादी में मदयान शहर के पश्तो बोलने वालों से ऊपरी ऊँचाइयों में छोटी पर्वतीय बस्तियों में बिखरे हुए हैं। यहाँ से यह समुदाय कालाम नामक शहर तक विस्तृत हैं जहाँ से आगे फिर कालामी भाषा बोली जाती है। तोरवाली बोली की दो उपभाषाएँ हैं - बहरेन और चैल।Torwali: An Account of a Dardic Language of the Swat Kohistan, Sir George Abraham Grierson, Sir Aurel Stein, Asian Educational Services, 1929, ISBN 978-81-206-1605-9Torwali https://web.archive.org/web/20121014212654/http://www.ethnologue.org/show_language.asp?code=trw 14 अक्तूबर 2012 , from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International.
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ
श्रेणी:दार्दी भाषाएँ
श्रेणी:पाकिस्तान की भाषाएँ