411 REFERENCE · Wikipedia
शाकनाशक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|शाकनाशक से नष्ट किये गये खरपतवार
शाकनाशक, शाकनाशी या खरपतवारनाशक या अपतृणनाशी (अंग्रेजी: herbicide) ऐसे रसायन होते हैं, जिनका प्रयोग कृषि क्षेत्र में अवांछित खरपतवारों को नष्ट करने के लिये किया जाता है। विशेष शाकनाशक से सिर्फ चुने हुए खरपतवार ही नष्ट होते हैं जबकि शेष फसल को कोई नुकसान नहीं होता। अधिकतर शाकनाशक पौधे के प्राकृतिक हार्मोनों की नकल कर उसकी वृद्धि को अवरोधित करते हैं। बेकार पड़ी जमीन, औद्योगिक स्थलों, रेलवे और रेलवे तटबंध आदि को पादपमुक्त करने में प्रयुक्त शाकनाशक कुछ खास खरपतवारों को नष्ट करने की बजाए इनके संपर्क में आने वाली समूची वनस्पति का नाश कर देते हैं।
कम मात्रा में शाकनाशकों को वानिकी, चारागाहों और वन्यजीवन के संरक्षण-क्षेत्र के प्रबंधन में भी इस्तेमाल किया जाता है।
इन्हें भी देखें
कीटनाशक
बाहरी कड़ियाँ
धान में खरपतवार नियंत्रण की रासायनिक विधियाँ
National Pesticide Information Center, Information about pesticide-related topics
National Agricultural Statistics Service
Herbicide क्या होते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं? https://web.archive.org/web/20200728142348/https://krishiweb.in/herbicide-kya-hote-hain/ 28 जुलाई 2020
*