Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मनास की दास्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|काराकोल में मनास-दास्तान गाते हुआ एक किरगिज़ मनासची मनास की दास्तान (किरगिज़: Манас дастаны, मनास दास्तानी; अंग्रेज़ी: Epic of Manas) मध्य एशिया के किरगिज़ लोगों की एक शौर्य काव्य-गाथा है। यह १८वीं सदी में लिखी गई थी लेकिन हो सकता है कि इसकी कहानी उस से पहले से प्रचलित हो। मनास किरगिज़ लोगों का एक ऐतिहासिक महानायक था। मनास कथा में उसे बहुत बहादुर बताया गया है और बतलाया जाता है कि कैसे उसने किरगिज़ लोगों के बहुत दुश्मनों से टक्कर लेकर उन्हें हराया, जैसे कि ख़ितानी, ओइरत लोग, उईग़ुर और अफ़ग़ान​। मनास-दास्तान किरगिज़ भाषा की सब से महत्वपूर्ण साहित्य-कृति मानी जाती है। किर्गिज़स्तान में यह वीर-कथा रस्मी रूप से गाकर सुनाई जाती है और मनास-दास्तान सुनाने वाले को 'मनासची' (Манасчы, Manaschi) कहा जाता है। मनास गाथा में क़रीब ५ लाख पंक्तियाँ हैं जो महाभारत से ढाई गुना है (हालाँकि महाभारत शब्दों के हिसाब से अधिक लम्बी है)। इस कथा के कुछ रूपों में मनास को नोगाई ख़ान बताया गया है। १९९५ में किर्गिज़स्तान की सरकार ने मनास की १००० वीं जन्म जयंती का राष्ट्रोत्सव मनाया।Inside Central Asia: A Political and Cultural History of Uzbekistan, Turkmenistan, Kazakhstan, Kyrgyzstan, Tajikistan, Turkey, and Iran, Dilip Hiro, Penguin, 2009, ISBN 978-1-59020-221-0, ... Manas is the protagonist of the world's longest piece of oral poetry, The Epic of Manas. At 500000 lines of verse, it is two and a half times the length of the Mahabharata, which is twelve times as long as The Odyssey ... इन्हें भी देखें किरगिज़ लोग किरगिज़ भाषा किर्गिज़स्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:किर्गिज़स्तान का इतिहास श्रेणी:किर्गिज़स्तान श्रेणी:ऐतिहासिक वीर गाथाएँ