411 REFERENCE · Wikipedia
रंगीत नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रंगीत नदी Rangeet River देश राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल हिमालय पश्चिम सिक्किम ज़िला, सिक्किम, भारत तीस्ता नदी पूर्व सिक्किम ज़िला, सिक्किम, भारत
रंगीत या रंगित तीस्ता नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। यह सिक्किम के पश्चिम सिक्किम ज़िले में हिमालय के पिघलते हिम से उत्पन्न होती है, और जोरेथांग, पेल्लिंग व ल्युकशिप (लेगशिप) से गुज़रती हुई पश्चिम बंगाल के तीस्ता बाज़ार के समीप त्रिवेणी नामक स्थान पर तीस्ता नदी में विलय हो जाती है। अपने मार्ग के कुछ अंश में यह सिक्किम राज्य और दार्जीलिंग ज़िले की सीमा निर्धारित करती है। ६० मेगावाट का विद्युत उत्पादन भी इसी नदी में सिक्किम और पश्चिमी बंगाल की सीमा में एन एच पी सी द्वारा किया जाता है। https://web.archive.org/web/20110114141457/http://www.sikkimpower.org/power/rangit.aspx 14 जनवरी 2011 , Rangit Hydel Project.
इन्हें भी देखें
तीस्ता नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम बंगाल की नदियाँ
श्रेणी:सिक्किम की नदियाँ