Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरविन्द शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरविंद शर्मा Arvind-Sharma_(cropped)_image_of_face.webp 1940 1 13 yes वाराणसी, बनारस राज्य, ब्रिटिश भारत कनाडा भारतीय मैकगिल विश्वविद्यालय * इलाहाबाद विश्वविद्यालय (बी.ए. 1958) सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय (अर्थशास्त्र में एम.ए. 1970) हार्वर्ड विश्वविद्यालय (धार्मिक अध्ययन में एम.टी.एस. 1974; संस्कृत और भारतीय अध्ययन में पीएच.डी. 1978) तुलनात्मक धर्म, धार्मिक दर्शन, मानवाधिकार और धर्म, अद्वैत वेदांत, हिन्दू अध्ययन, महिलाओं का धार्मिक अध्ययन पद्म श्री (2025) http://www.arvindsharma.org/ Arvind Sharma अरविंद शर्मा (जन्म 13 जनवरी 1940) एक भारतीय मूल के कनाडाई विद्वान हैं, जो मैकगिल विश्वविद्यालय में तुलनात्मक धर्म के *बिर्क्स प्रोफेसर* हैं। वे हिंदू धर्म, अद्वैत वेदांत और तुलनात्मक धर्म अध्ययन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्ष 2025 में उन्हें पद्म श्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया।Padma Awards 2025 https://www.padmaawards.gov.in/Document/pdf/notifications/PadmaAwards/2025.pdf 26 जनवरी 2025 गृह मंत्रालय, भारत सरकार 25 जनवरी 2025पद्म पुरस्कार 2025: शिक्षा और साहित्य श्रेणी के विजेताओं की सूची https://indianexpress.com/article/education/padma-awards-2025-winners-highest-civilian-awards-in-literature-education-category-9799871/ 26 जनवरी 2025 The Indian Express 26 जनवरी 2025MEA congratulates foreign Padma Awardees https://www.tribuneindia.com/news/world/mea-congratulates-foreign-padma-awardees/ The Tribune 27 January 2025 7 June 2025 जीवन परिचय अरविंद शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1940 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उन्होंने 1958 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। प्रारंभ में उन्होंने गुजरात में भारतीय सिविल सेवा में कार्य किया। 1968 में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया। वहाँ पर उन्होंने विकास में गैर-आर्थिक कारकों की भूमिका को लेकर रुचि दिखाई और इसी दौरान धर्म में उनकी रुचि बढ़ी। इसके पश्चात वे हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल में धार्मिक अध्ययन के लिए प्रवेश लिए और 1974 में मास्टर्स तथा 1978 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।2019-08-26 Prof Arvind Sharma on how history suggests religious tolerance leads to peace, prosperity https://www.firstpost.com/living/prof-arvind-sharma-on-how-history-suggests-religious-tolerance-leads-to-peace-prosperity-7213621.html 3 जनवरी 2021 Firstpost 1976 में वे ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के "Department of Studies in Religion" से जुड़े। 1980 में उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय में कार्य किया। 1994 से वे मैकगिल विश्वविद्यालय में तुलनात्मक धर्म के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।http://www.arvindsharma.org/bio Arvind Sharma - Biography arvindsharma.org उनका शैक्षिक संग्रह मैकगिल विश्वविद्यालय अभिलेखागार (McGill University Archives) में सुरक्षित है।https://www.mcgill.ca/library/branches/mua McGill University Archives पुरस्कार और सम्मान 2025 – पद्म श्री (साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए)Padma Awards 2025 announced https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2096285 Press Information Bureau Ministry of Home Affairs, Government of India 25 January 2025 7 June 2025 रॉयल एशियाटिक सोसाइटी के फैलो प्रमुख कृतियाँ अरविंद शर्मा ने 50 से अधिक पुस्तकों और 500 से अधिक शोध लेखों का लेखन, संपादन या सह-संपादन किया है। उनकी प्रमुख पुस्तकों में शामिल हैं: The Ruler's Gaze (2018) Hinduism as a Missionary Religion (2011) The Philosophy of Religion and Advaita Vedanta (2008) Feminism and World Religions (1998) Our Religions (1994) Women in World Religions (1995) इन्हें भी देखें अद्वैत वेदांत तुलनात्मक धर्म संदर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट श्रेणी:1940 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद श्रेणी:भारतीय अप्रवासी कनाडा में श्रेणी:हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्रेणी:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्रेणी:मैकगिल विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य श्रेणी:पद्म श्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:अद्वैत वेदांत श्रेणी:हिंदू अध्ययन