Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेंड्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|लाइम्स सैक्सोनियाई सैक्सन और लेकाइट्स ओबोट्राइट्स के बीच की सीमा जो वर्तमान श्लेस्विग-होल्स्टीन में लगभग 810 में स्थापित हुई थी right|230px|thumb|जर्मेनिया वेटेरिस टाइपस'' (पुराना जर्मनी) एस्टुई, वेनेडी, गाइथोनेस और इंगेवोन्स नक्शे के दाहिने ऊपरी कोने पर दिखाई दे रहे हैं। 1645 में विलेम और जोआन ब्लाउ द्वारा संपादित वेंड्स (पुरानी अंग्रेज़ी: वाइनडास [ˈwi.ne.dɑs], जर्मन: वेन्डेन [ˈvɛn.dn̩]) स्लावों के लिए एक ऐतिहासिक नाम है जो वर्तमान उत्तर-पूर्वी जर्मनी में रहते है।हू आर द वेंड्स? https://texaswendish.org/2010/01/01/who-are-the-wends/ टेक्सास वेंडिश हेरिटेज 29 जनवरी 2025 1 जनवरी 2010 यह किसी समरूप लोगों को नहीं बल्कि विभिन्न लोगों, जनजातियों या समूहों को संदर्भित करते हुए इस बात पर निर्भर करता है कि इसका प्रयोग कब और कहां किया गया। आधुनिक समय में वेन्डिश के रूप में पहचाने जाने वाले समुदाय स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, लुसाटिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (जैसे टेक्सास वेंड्स) और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं।हिस्ट्री ऑफ माइग्रेशन https://www.wendishheritage.org.au/research/migration-to-australia/history-of-migration/ www.wendishheritage.org.au 29 जनवरी 2025 मध्ययुग के दौरान जर्मन-भाषी यूरोप में वेंड्स शब्द को स्लाव के समानार्थी के रूप में समझा जाता था तथा साहित्य में इसका प्रयोग पवित्र रोम साम्राज्य में रहने वाले पश्चिमी स्लाव और दक्षिणी स्लाव के लिए किया जाता था। इतिहास पहली सहस्राब्दी ईसवी में स्लाविक प्रवास के दौरान (जिसने स्लावों को दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी समूहों में विभाजित कर दिया) कुछ पश्चिमी स्लाव पूर्व से पश्चिम और दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए एल्बे और ओडर नदियों के बीच के क्षेत्रों में चले गए। प्रवास काल में जो इस क्षेत्र को छोड़कर नहीं गए थे वे शेष बची जर्मनिक आबादी में सम्मिलित हो गए।ब्रेदर सेबास्टियन द बिगनिंग्स ऑफ स्लेविक सेटलमेंट ईस्ट ऑफ द रिवर एल्बे एंटीक्विटी जून 2004 78 300 314–329 10.1017/S0003598X00112980 https://www.cambridge.org/core/journals/antiquity/article/abs/beginnings-of-slavic-settlement-east-of-the-river-elbe/B4F3BC2B719C0627BEB66495801B96EE# 29 जनवरी 2025 en 0003-598X इनके जर्मन पड़ोसियों ने एल्बे नदी के पूर्व में रहने वाले लोगों के लिए प्रयुक्त शब्द को स्लावों के लिए अपना लिया तथा इन्हें वेंड्स कहने लगे। संभवतः वे पहले इन्हें वेनेडी और वैंडल्स भी कहते थे। वेन्डिश लोग सदियों तक जर्मन आप्रवासियों के साथ सह-अस्तित्व में रहे और धीरे-धीरे जर्मन-भाषी संस्कृति में समाहित हो गए। इन्हें भी देखें फ़्रैंक लोग वैन्डल सन्दर्भ श्रेणी:यूरोप की ऐतिहासिक मानव जातियाँ श्रेणी:जर्मनी के लोग