Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सालिग राम जायसवाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सालिग राम जायसवाल Salikram jaiswal.jpg सालिग राम जायसवाल 1907 12 9 y प्रयागराज, ब्रिटिश भारत 1981 12 28 1907 12 9 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार 1973 1974 विधायक – 246 - सिराथू - मंझनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश 1952 से 1957 संयुक्त सोशलिस्ट पर्टीपूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ सालिग राम जायसवाल (सालिक राम जायसवाल भी लिखा जाता हैं) (9 दिसंबर 1907 – 28 दिसंबर 1981) प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी राजनेता थे। सालिग राम जायसवाल,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के 246 - सिराथू - मंझनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रजा सोसलिस्ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। http://uplegisassembly.gov.in/ उत्तर प्रदेश विधान सभा 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190810002935/http://uplegisassembly.gov.in/ 10 अगस्त 2019 live वह उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद सँभाला, लेकिन 1974 में सरकार द्वारा 6.25 एकड़ तक की भूमि पर लगान पुनः लागू किए जाने के विरोध में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।स्वराज्य https://books.google.com/books?id=RToKAQAAIAAJ 1974 19 1-26 टी. सदाविशं 14 प्रारंभिक जीवन सालिग राम जायसवाल का जन्म 9 दिसंबर 1907 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के बहादुरगंज इलाके में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा इविंग क्रिश्चियन कॉलेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की।District Repository - Salikram Jaiswal https://amritmahotsav.nic.in/district-reopsitory-detail.htm?28818 धनंजय चोपड़ा अमृत महोत्सव 2024 स्वतंत्रता संग्राम में योगदान सालिगराम जायसवाल ने 1928 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़कर 1930 के नागरिक अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 1939 में, वह हंडिया में आयोजित एक बैठक में गिरफ्तार हुए, जहां उन्होंने खुद का बचाव किया, लेकिन उन्हें छह महीने की सजा दी गई। भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में उनका योगदान 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह और 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन तक जारी रहा। इस दौरान वह कुल पांच बार गिरफ्तार हुए और सात साल जेल में रहे। राजनीतिक जीवन वह प्रारंभ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे और 1932 से 1942 तक जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे।Opposition in a Dominant-Party System https://books.google.com/books?id=ZFV0XXoL5vcC&pg=PA186 University of California Press 186–187 GGKEY:13EX1WTQ9XZ 1934 में उन्हें इलाहाबाद नगरपालिका बोर्ड का सदस्य चुना गया, जहाँ उनके साथ के. डी. मालवीय, लाल बहादुर शास्त्री और विजयलक्ष्मी पंडित भी सदस्य बने।Remembering Our Leaders: Sayyid Ahmad Khan by Anita Mahajan https://books.google.com/books?id=2NoVNSyopVcC&pg=PA136 1989 Children's Book Trust 978-81-7011-842-8 136– स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, सालिगराम जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी क्योंकि उन्हें पार्टी नेतृत्व से असहमतियां थीं। इसके बाद उन्होंने जयप्रकाश नारायण और जे॰ बी॰ कृपलानी द्वारा स्थापित जन कांग्रेस पार्टी में भाग लिया और कुछ समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे। 1948 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए और 1953 और 1962 में भी चुनाव जीतने में सफल रहे। बाद में उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (PSP) जॉइन की और इलाहाबाद सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए।सुधा पाई Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC&pg=PA16 2007 पियरसन एजुकेशन इंडिया 978-81-317-0797-5 16 बाद में वह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (SSP) में शामिल हुए और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1970 में वह SSP की ओर से इलाहाबाद के महापौर पद के सर्वसम्मत प्रत्याशी थे। हालांकि उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और दो मतों से एस. एन. कक्कड़ से पराजित हो गए।राना तहसीन Urban Politics and Administration: A Case Study of Allahabad https://books.google.com/books?id=-e2Qpwg3iloC&pg=PA100 1 जनवरी 1989 डीप एंड डीप पब्लिकेशन 978-81-7100-141-5 100–101 हालाँकि, बाद में इन्दिरा गांधी के प्रभाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में पुनः प्रवेश किया। 1973 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने और 1974 में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त हुए। हालांकि, वैचारिक मतभेदों के कारण उन्होंने मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया निधन सालिग राम जायसवाल का निधन 28 दिसंबर 1981 को इलाहाबाद में हुआ। सम्मान प्रयागराज नगर निगम द्वारा मई 2022 में मुट्ठीगंज मोहल्ले का नाम बदलकर 'सालिग राम जायसवाल नगर' रखने को मंजूरी दी गई। इस नामकरण की घोषणा सबसे पहले वर्ष 1982 में की गई थी और पत्थर भी स्थापित कर दिया गया था, लेकिन यह निर्णय 40 वर्षों तक लंबित रहा। यह परिवर्तन स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता सालिग राम जायसवाल के सम्मान में किया गया।मुटठीगंज नहीं अब सालिगराम जायसवाल नगर https://www.inextlive.com/uttar-pradesh/allahabad/mutthiganj-is-no-longer-saligaram-jaiswal-nagar-1652124547 इनएक्स्ट लाइव 10 मई 2022 सन्दर्भ श्रेणी:1907 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८१ में निधन श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नेता श्रेणी:उत्तर प्रदेश के विधायक श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ श्रेणी:प्रयागराज के लोग श्रेणी:उत्तर प्रदेश की प्रथम विधान सभा के सदस्य