411 REFERENCE · Wikipedia
पूरब से उत्पन्न पश्चिमी सभ्यता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूरब से उत्पन्न पश्चिमी सभ्यताThe Eastern Origins of Western Civilisation Easter Origins Western Civ Cover.jpg 200px The cover, showing a Zheng He treasure ship behind Columbus's Santa María John M. Hobson युनाइटेड किंगडम अंग्रेजी विश्व इतिहास कैंब्रिज युनिवर्सिटी प्रेस 5 July 2004 Print (Hardback & Paperback) 392 0-521-54724-5
पूरब से उत्पन्न पश्चिमी सभ्यता (The Eastern Origins of Western Civilisation), जॉन एम हॉब्सन द्वारा सन २००४ में लिखित पुस्तक है जिसमें इस ऐतिहासिक सिद्धान्त के विरुद्ध तर्क दिया गया है कि पश्चिम का उदय सन १४९२ के बाद 'कुँवारी माँ' से हुआ। Hobson John M. The Eastern Origins of Western Civilisation Cambridge University Press 5 July 2004 11, 102, 296 0-521-54724-5 https://books.google.com/books?id=KQN85hrJyT4C 25 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20140627175118/http://books.google.com/books?id=KQN85hrJyT4C 27 जून 2014 live इस पुस्तक में यह दर्शाने का सफल प्रयत्न किया गया है कि पश्चिमी का उदय वस्तुतः उसके पूर्वी देशों के साथ अन्तःक्रिया (interactions) के कारण हुआ जो पश्चिम की तुलना में सामाजिक एवं प्रौद्योगिकीय दृष्टि से अधिक उन्नत थे।
मुख्य विचार
यूरोप की उन्नति प्रदान करने वाले अनेक आविष्कार चीन में हुए थे।
यूरोप के लोगों ने साम्राज्यवाद की मदद से पूर्वी देशों के भूमि, श्रम, बाजार आदि संसाधनों का दुरुपयोग किया।
यूरोपीय शक्तियों ने विश्व व्यापार का सृजन नहीं किया (जैसा कहा जाता है), बल्कि हलचल से भरे भारतीय तथा चीनी बाजारों में पैठ बनाने के लिये अमेरिकी चाँदी का उपयोग किया।
यह कहना कि मुक्त व्यापार, तर्कपूर्ण शासन तथा लोकतन्त्र के परिणामस्वरूप यूरोपीय वर्चस्व स्थापित हुआ - यह एक 'देशभक्तिपूर्ण मिथक' है। सही बात तो यह है कि यूरोपीय शक्तियों ने व्यापार के अधिकार बल द्वारा प्राप्त किये और ब्रिटेन की 'औद्योगिक क्रांति' कठोर नियंत्रण के परिणामस्वरूप हुई थी।
यूरोप के सांस्कृतिक आन्दोलन तथा विचार भी तभी सम्भव हुए जब वे बाहरी दुनिया (विशेषकर, पूर्वी दुनिया) के सम्पर्क में आये।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
यूरोकेन्द्रीयता
मोर का मुकुट : गणित के अयूरोपीय मूल
श्रेणी:इतिहास के सिद्धांत
श्रेणी:२१वीं शताब्दी की इतिहास की पुस्तकें