Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्फुर स्मृति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्लैश मेमोरी अगस्त 2017 जून 2015 यूएसबी फ्लैश स्मृति (Flash Memory) एक प्रकार का विद्युतीय स्मृति भंडारक है जिसका प्रयोग विभिन्न इलेक्टॉनिक उपकरणों में सूचनाएं संजोने के लिए किया जाता है। इसका आविष्कार १९८० में जापान के फूजियो मसुओका ने किया था तथा १९८८ में इंटेल कॉर्पोरेशन ने पहली बार इसे बाजार में व्यावसायिक रूप से विपणित किया था। इसका प्रयोग सामान्य कंप्यूटरों, डिजिटल कैमरों, डिजिटल गेमों तथा मोबाईल फोनों में बहुत लोकप्रिय हुआ है। यह सस्ता तथा आवेग से लगे धक्कों के प्रति अधिक मजबूत होता है जिसकी वजह से पिछले दशक में इसका उपयोग बहुत होने लगा है। इसकी तकनीक विद्युतीय रूप से मिटाई जा सकने वाली स्मृति का एक प्रकार है। इतिहास "स्फुर स्मृति" जिसका अर्थ चमक के साथ की स्मृति से लगाया जा सता है, को सबसे पहले तोशिबा में कार्यरत डॉ फूजियो मासुओका ने आविष्कृत किया था। उन्होंने इसका नाम स्फुर स्मृति अपने सहकर्मी शोजी अरिजुमी की सलाह पर इसलिए रखा क्योंकि यह उन्हें (शोजी को) कैमरे की चमक की याद दिलाता था। इसे १९८४ के वैश्विक विद्युतीय तथा इलेक्ट्रॉनिकी सम्मेलन (IEEE) में प्रस्तुत किया। अमेरिकी इलैक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनी इंटेल ने इसके प्रयोग की संभावना देखी और १९८८ में इसे बाजार में प्रस्तुत किया। श्रेणी:इलैक्ट्रॉनिक स्मृति श्रेणी:स्मृति