411 REFERENCE · Wikipedia
मेरी माँ मेरी गैंगस्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेरी माँ मेरी गैंगस्टर अरुंधति रॉय की संस्मरणात्मक पुस्तक है। यह उनकी अंग्रेज़ी पुस्तक Mother Mary Comes to Me का हिंदी अनुवाद है, जो 2025 में प्रकाशित हुई थी। पुस्तक में रॉय अपनी माँ मैरी रॉय के साथ संबंधों, बचपन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों को प्रस्तुत करती हैं।
thumb|right|मेरी माँ मेरी गैंगस्टर का पहला संस्करण
विषयवस्तु
पुस्तक में अरुंधति रॉय अपनी माँ मैरी रॉय के साथ अपने संबंधों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को केंद्र में रखती हैं। इसमें उनके बचपन, परिवार, आयमनम में बिताए समय, दिल्ली आने और बाद के जीवन के प्रसंग शामिल हैं। माँ-बेटी के बीच निकटता, मतभेद, दूरी और संबंधों में आए बदलावों को रॉय अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती हैं।
रॉय के अनुसार, यह पुस्तक उनकी आत्मकथा या उनकी माँ की जीवनी नहीं है। उन्होंने इसे दो स्त्रियों के जीवन और उनके संबंधों को देखने वाली पुस्तक के रूप में बताया है।
प्रकाशन
मेरी माँ मेरी गैंगस्टर का हिंदी अनुवाद प्रभात सिंह ने किया है। इसका हिंदी संस्करण राजकमल प्रकाशन द्वारा 2026 में प्रकाशित किया गया। पुस्तक 376 पृष्ठों की है और इसका ISBN 9789377370107 है।