Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक (Пискарёвское мемориа́льное кла́дбище) रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित लेनिनग्राद की घेराबंदी के शिकार लोगों को समर्पित कब्रिस्तान है। स्मारक परिसर अलेक्जेंडर वेसिलिव और येवजेनिय लेविनसन द्वारा डिजाइन किये गये इस स्मारक को ९ मई, १९६० में खोला गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय भूख व बमबारी में मारे गये नगर के ४२०००० नागरिकों तथा लेनिनग्राद मोर्चे के शहीद ५०००० सैनिकों को यहाँ १८६ सामूहिक कब्रों में दफनाया गया था। इसके प्रवेश द्वार के पास एक अखंड ज्योति स्थित है।यहाँ एक संगमरमर की तख्ती लगाईं हुई है जिस पर उकेरा हुआ है कि ४ सितंबर, १९४१ से २२ जनवरी, १९४४ तक १०७१५८ बम आकाश से शहर पर गिराए गए, १४८४७८ गोले दागे गए, १६७४४ पुरुषों की मृत्यु हुई ३३७८२ घायल हुए थे तथा ६४१८०३ की भूख से मृत्यु हुई थी। स्मारक के मध्य भाग में मातृभूमि की कांस्य प्रतिमा स्थित है। अखंड ज्योति से होकर ग्रेनाइट से बना ४८० मीटर का मार्ग है जो इस भव्य प्रतिमा तक जाता है। १ जून २०१७ को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहाँ आकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी।http://abpnews.abplive.in/india-news/prime-minister-narendra-modi-in-russia-pm-modi-pays-homage-st-petersburg-cemetery-627461 बाहरी कड़ियाँ अधिकृत वेब साईट तस्वीरों का संग्रह श्रेणी:सेंट पीटर्सबर्ग