411 REFERENCE · Wikipedia
योनिच्छद पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा (ह्य्मेनोप्लास्टी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
योनिच्छद hymen vaginae 270 1264 Gray1229.png महिला के बाह्य जननांग अंग है, लघु भगोष्ठ के अलावा तैयार किया गया है। Hymen A05.360.319.779.479
ह्य्मेनोप्लास्टी या योनिच्छद पुनर्निर्माण सर्जरी, एक ऐसी शल्य चिकित्सा प्रकिया है जिसमें योनिद्वार की झिल्ली की शल्य चिकित्सा द्वारा फिर से बहाली की जाती है।
पुरुषों की रूढिवादी सोच के चलते फिर से कौमार्य को जरूरत मानने वाली लड़कियां हाइम्नोप्लास्टी करा रही हैं। कॉस्मेटिक (सौंदर्य प्रसाधन) सर्जन (शल्य - चिकित्सक) ऐसी सर्जरी (शल्य चिकित्सा) करते हैं।http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130124053158/http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= 24 जनवरी 2013 live इस प्रकिया के बाद पूरी तरह से सामान्य होने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगता है।
क्यों जरूरत पड़ती है ह्य्मेनोप्लास्टी की
आमतौर पर तो एक रिश्ता टूट जाने को धब्बा मानने वाली लड़कियां इसके लिए डॉक्टरों के पास आती हैं। इसके अलावा रेप का शिकार हो जाने वाली या शारीरिक शोषण की चपेट में आ जाने वाली लड़कियों के लिए यह चिकित्सा सदमे को कुछ कम कर सकती है। इसके अलावा दुर्घटना में कौमार्य खो देने वाली लड़कियों के पुरुष मानसिकता का मुकाबला करने में हाइम्नोप्लास्टी मददगार साबित होती है।http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=10&RHS-pasandeeda_khabaren= संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130126023401/http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=10&RHS-pasandeeda_khabaren= 26 जनवरी 2013 live
कौमार्य (वर्जिनिटी) भंग होने का कारण चाहे कोई भी रहा हो, लेकिन यह भी एक बड़ा कारण है कि शक और सोच के चलते कई रिश्ते टूटते हैं। रूढिवादी मानसिकता के चलते अच्छे पढ़े-लिखे लड़के भी लड़कियों के विवाह पूर्व संबंधों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हालाँकि कौमार्य भंग होने से शरीर पर कोई बॉयलॉजिकल (जैविक) प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन यह पुरुष मानसिकता को जरूर प्रभावित करता है।http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130124053158/http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= 24 जनवरी 2013 live
आंकड़ों के हिसाब से करीब तीस फीसद लड़कियां शादी के बाद पहली रात को ब्लीड नहीं करती। इसके पीछे कई मेडिकल कारण हो सकते हैं, लेकिन सामाजिक सोच एक ही रहती है। इन तीस फीसद मामलों में वैवाहिक संबंध हमेशा खतरे में पड़ जाता है।http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130124053158/http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-pix-broken-virginity-before-marriage-may-prove-themselves-as-virgin-4154470-PHO.html?seq=2&RHS-pasandeeda_khabaren= 24 जनवरी 2013 live
महिलाओं का एक ऐसा वर्ग भी है जो शादी के कई साल बाद फिर से हाइम्नोपलास्टी करवाकर अपने जीवनसाथी को कौमार्य का अहसास देना चाहती हैं।
लड़के कॉरपोरेट में काम करने वाली तेज-तर्रार और बिंदास लड़कियों को पसंद करते हैं। वे लड़कियों के कई लड़कों के रिश्तों को लेकर भी सामान्य ही रहते हैं, लेकिन जब शादी की बात आती है तो वे यह बर्दाश्त नहीं कर पाते कि जिस लड़की से वे शादी करने जा रहे हैं, उसका किसी अन्य से विवाह-पूर्व शारीरिक संबंध रहा हो। इस सोच से पैदा होने वाली स्थिति से बचने के लिए लड़कियों के पास इस तरह का सर्जिकल विकल्प मौजूद है।
कई मामलों में ऐसा भी होता है कि पहली शादी नाकाम रहने या सगाई और शादी के बीच की अवधि में ही लड़के और लड़की के बीच संबंध बन जाते हैं, लेकिन दहेज या अन्य किसी कारण के चलते रिश्ता टूट जाता है। ऐसे मामलों में मां-बाप दूसरा रिश्ता तय करते समय पहले हादसे को पूरी तरह दबा देना चाहते हैं। इसके लिए भी कई बार हाइम्नोपलास्टी कराई जा रही है।
इन्हें भी देखें
कौमार्य परीक्षण
कौमार्य
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:जननांग संशोधन
श्रेणी:प्लास्टिक सर्जरी
श्रेणी:स्रीरोग - विज्ञान - संबंधी