411 REFERENCE · Wikipedia
सागर, मध्य प्रदेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सागर Sagar Sagar City.JPG लाखा बंजारा झील के किनारे बसा सागर शहर सागर India Madhya Pradesh 23.947 78.867 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त मध्य प्रदेश ज़िला सागर ज़िला 49.763 427 274556 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 470001 - 470004 दूरभाष कोड 07582 MP-15 www.sagar.nic.in
सागर (Sagar) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सागर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
इतिहास
सागर का इतिहास १० वीं सदी से आरंभ होता है। १० सदी में दाउवंशी ठाकुरों (यादववंशी क्षत्रिय) ने मथुरा से आकर यहां सत्ता स्थापित की थी जो १६६० तक चली ।१६६० में यहां दांगी वंश का शासन आरंभ होता है सन् १७३५ के बाद जब सागर पेशवा के आधिपत्य में आ गया, तब गोविंदराव पंडित सागर और आसपास के क्षेत्र का प्रभारी था। समझा जाता है कि इसका नाम ‘सागर’ उस विशाल सागर झील (लाखा बंजारा झील) के कारण पड़ा, जिसके किनारे नगर स्थित है।
विवरण
सागर को स्मार्ट सिटी योजना मे शामिल किया गया है। वर्तमान में सागर जिले में 11 जनपद पंचायतें हैं। जिनके अंतर्गत 755 ग्राम पंचायतें आती हैं। 10 नगरीय निकाय हैं। सागर शहर नगर निगम की सीमा में आता है। सागर संभागीय मुख्यालय भी है। जिसके अंतर्गत 6 जिले सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी आते हैं। सागर जिले की स्थापना सन 1860 में हुई, सागर के प्रथम डिप्टी कमिश्नर केप्टिन जी एफ एस ब्राउन दिनांक 1-8-1860 से 19-9-1861 तक पदस्थ रहे,
[सागर विश्वविद्यालय] मध्यप्रदेश का पहला और देश का 16वां विश्वविद्यालय था। इसकी स्थापना 18 जुलाई 1946 को डॉ. हरीसिंह गौर ने अपनी जीवन की अर्जित सारी कमाई दान कर की थी। यह दुनिया में इस प्रकार के दान का अनूठा मामला है। इस विश्वविद्यालय को हम हम डॉ॰ हरीसिह गौर विश्वविद्यालय के नाम से जानते है। वर्ष 2009 में इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिल गया।
इन्हें भी देखें
सागर ज़िला
डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय
बाहरी कड़ियाँ
सागर, भारत का हृदयस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:सागर ज़िला
श्रेणी:सागर ज़िले के नगर
*