Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक घूँट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक घूँट जयशंकर प्रसाद लिखित एक एकांकी नाटक है, जिसका प्रकाशन सन् १९३० ई॰ में भारती भंडार, इलाहाबाद से हुआ था।जयशंकर प्रसाद (विनिबंध), रमेशचन्द्र शाह, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली, पुनर्मुद्रित संस्करण-२०१५, पृष्ठ-९३. परिचय 'एक घूँट' एकांकी नाटक है जिसमें कोई दृश्य और अंक विभाजन नहीं है। इस नाटक के सन्दर्भ में डॉ॰ सत्यप्रकाश मिश्र ने लिखा है : "यह वस्तुतः प्रसाद के दार्शनिक या वैचारिक चिन्तन का नाट्य रूपान्तरण जैसा है। प्रसन्नता, आह्लाद, आनन्द, स्वच्छन्द प्रेम आदि को विश्वचेतना के विकास यानी जीवन के लिए इसमें आवश्यक माना गया है। नाटक काफी कुछ पहले के नाटकों की याद दिलाता है। इसमें क्रिया-व्यापार का अभाव है। नाटक की भाषा हरकत की भाषा न होकर चिन्तन की भाषा है। नाटक में अतिवादी आनन्द के अनियंत्रित प्रेम और आनन्द के सिद्धान्त की निरर्थकता प्रदर्शित है।"प्रसाद के सम्पूर्ण नाटक एवं एकांकी, संपादन एवं भूमिका- डॉ॰ सत्यप्रकाश मिश्र, लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद, तृतीय संस्करण-२००८, पृष्ठ-xxi. इन्हें भी देखें जयशंकर प्रसाद सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:पुस्तकें श्रेणी:नाटक श्रेणी:हिन्दी साहित्य श्रेणी:जयशंकर प्रसाद श्रेणी:जयशंकर प्रसाद के नाटक