411 REFERENCE · Wikipedia
२०१० हरिद्वार महाकुम्भ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|हरिद्वार महाकुम्भ २०१० का प्रतीक-चिह्न
महाकुम्भ भारत का एक प्रमुख उत्सव है जो ज्योतिषियों के अनुसार तब आयोजित किया जाता है जब बृहस्पति कुम्भ राशि में प्रवेश करता है। कुम्भ का अर्थ है घड़ा। यह एक पवित्र हिन्दू उत्सव है। यह भारत में चार स्थानो पर आयोजित किया जाता है: प्रयाग (इलाहाबाद), हरिद्वार, उज्जैन और नासिक।
२०१० का कुम्भ मेला हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। पिछली बार १९९९ में महाकुम्भ का आयोजन यहाँ किया गया था। मकर संक्रान्ति के दिन अर्थात १४ जनवरी, २०१० को इस मेले का शुभारम्भ हो गया है।हरिद्वार में महाकुम्भ शुरु हरिद्वार में जारी इस मेले में इस बार ७ करोड़ से भी अधिक लोगों के आने का अनुमान है।http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/5404427.cms ७ करोड़ श्रद्धालु? महाकुम्भ में नया कीर्तिमान https://web.archive.org/web/20100118100845/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/5404427.cms 18 जनवरी 2010 14 जनवरी 2010 live
पौराणिक आख्यानों के अनुसार समुद्रमन्थन के दौरान निकला अमृतकलश १२ स्थानों पर रखा गया था जहां अमृत की बून्दें छलक गई थीं। इन १२ स्थानों में से आठ ब्रह्माण्ड में माने जाते हैं और चार धरती पर जहां कुम्भ लगता है।
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस मेले में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हरिद्वार महाकुम्भ का योग
पुराणों आदि प्राचीन ग्रन्थों में उपर्युक्त चारों स्थानों पर महाकुम्भ लगने के लिए ग्रहों की विशिष्ट स्थितियाँ बतायी गयी हैं। हरिद्वार के लिए यह इस प्रकार वर्णित है-
पद्मिनीनायके मेषे, कुम्भराशिगते गुरौ।
गंगाद्वारे भवेद्योगः कुम्भनाम्ना तदोत्तमः।।स्कन्द पुराण
अर्थात् जब सूर्य मेष राशि में हो, बृहस्पति कुम्भ राशि में हो, तब गंगाद्वार (हरिद्वार) में कुम्भ नाम का उत्तम योग होता है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पति प्रतिवर्ष राशि बदलता है जबकि सूर्य हर महीने राशि बदलता है। तथा २००९ के १९ दिसम्बर को यह कुम्भ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य मेष राशि में १४ अप्रैल २०१० को आयेगा और तभी इस महाकुम्भ का प्रमुख स्नान है (१४ अप्रैल को)।
कुम्भ स्नान की तिथियां
कुम्भ के स्नान पर्वकुम्भ 2010, 12 साल का त्यौहारनवंबर 2024 InternetArchiveBot । हिन्दुस्तान लाइव। २८ दिसम्बर २००९
१४ जनवरी २०१० मकर संक्रान्ति
१५ जनवरी २०१० मौनी अमावस्या
२० जनवरी २०१० बसन्त पंचमी
३० जनवरी २०१० माघ पूर्णिमा
१२ फरवरी २०१० महाशिवरात्रि
१५ मार्च २०१० सोमवती अमावस्या
१६ मार्च २०१० नव संवत्सर
२४ मार्च २०१० श्रीराम नवमी
३० मार्च २०१० चैत्र पूर्णिमा
१४ अप्रैल २०१० मेष संक्रान्ति
२८ अप्रैल २०१० बैसाख अधिमास पूर्णिमा
इन्हें भी देखें
महाकुम्भ
हरिद्वार
१३९८ हरिद्वार महाकुम्भ नरसंहार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
उत्तराखण्ड सरकार के आधिकारिक जालस्थल पर महाकुम्भ
अंग्रेजों के लिए उलझन भी था कुम्भनवंबर 2024 InternetArchiveBot । हिन्दुस्तान लाइव। १४ जनवरी २०१०
स्नान तिथियाँ
कुम्भ मेला २०१० स्नान पर्व
Spin360
समाचार
महाकुम्भ के लिये तैयार हरिद्वार
महाकुम्भ में ४०० करोड़ से ज्यादा होगा फूलों का कारोबारनवंबर 2024 InternetArchiveBot
महाकुम्भ : एक मिनट ही डुबकी लगा पाएंगे श्रद्धालु
श्रेणी:महाकुंभ
श्रेणी:हरिद्वार
श्रेणी:2010