411 REFERENCE · Wikipedia
धारबन्दोरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धारबन्दोरा तहसील 15.23 74.17 गोवा दक्षिण गोवा 2001 वर्गकिमी
धारबन्दोरा, भारतीय राज्य गोवा के दक्षिण गोवा जिले का एक तालुक है। धारबन्दोरा, महाराष्ट्रीय नववर्ष गुड़ी पड़वा के दिन यानि 4 अप्रैल 2011 को दक्षिण गोवा जिले के छठे तालुक के रूप में अस्तित्व में आया हैसितंबर 2021 InternetArchiveBot हालांकि इसके गठन संबंधी अधिसूचना को गोवा सरकार ने 16 मार्च 2011 को जारी किया था। धारबन्दोरा गोवा का बारहवां, सबसे नया और सबसे छोटा तालुक है।
इसके गठन के पीछे का उद्देश्य प्रशासन का विकेन्द्रीकरण कर दूर दराज पड़े इलाकों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच को सुनिश्चित करना है। इसका गठन संगेम तालुक का विभाजन करके उसके 14 गांवों को लेकर किया गया है तथा इसमें उत्तर गोवा जिले के पोंडा तालुक के उसगांव तथा गंजेम नामक क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-03-24/goa/29182008_1_taluka-tiswadi-and-ponda-ganjem संग्रहीत प्रति 23 सितंबर 2011 https://archive.today/20130429024901/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-03-24/goa/29182008_1_taluka-tiswadi-and-ponda-ganjem 29 अप्रैल 2013 live धारबन्दोरा नामक गांव इस तालुक का मुख्यालय है। कोंकणी और कन्नड़ धारबन्दोरा में प्रयोग में आने वाली प्रमुख भाषायें हैं।
भूगोल
धारबन्दोरा 15°24'6"N 74°5'39"E के निर्देशांकों पर स्थित है। धारबन्दोरा तालुक के अंतर्गत धारबन्दोरा, किर्लापल-दभाल, कोल्लम, मोल्लम, संकोर्दा और उसगांव-गंजेम की ग्राम पंचायतें आती है। संगेम से धारबन्दोरा की दूरी 8 किमी है जबकि मडगांव से यह 24.6 किमी और गोवा की राजधानी पणजी से यह 34 किमी की दूरी पर स्थित है।http://www.onefivenine.com/india/villages/South-Goa/Sanguem/Dharbandora संग्रहीत प्रति 23 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20160417041911/http://www.onefivenine.com/india/villages/South-Goa/Sanguem/Dharbandora 17 अप्रैल 2016 dead
इसके उत्तर में सतारी तालुक, पश्चिम में पोंडा तालुक, पूर्व में कर्नाटक और दक्षिण में संगेम तालुक स्थित है।
जनसांख्यिकी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:गोवा
श्रेणी:दक्षिण गोवा जिले के शहर व कस्बे