Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दुस्तान न्यूजप्रिंट लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिन्दुस्तान न्यूजप्रिंट लिमिटेड (एच.एन.एल.) केरल के कोट्टयम जिला के वेल्लूर में स्थित भारी उद्योग विभाग, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत, भारत सरकार का एक उद्यम (केन्द्र सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र) है। 7 जून 1983 को हिन्दुस्तान पेपर कॉरपोरेशन लि. (एच.पी.सी.) के पूर्ण स्वामित्वाधीन सहायक कंपनी के रूप में एच.एन.एल. को स्थापित किया गया। एच.एन.एल. भारतीय एवं अंर्तराष्ट्रीय बाजार हेतु असाधारण गुणवत्तायुक्त न्यूजप्रिण्ट का उत्पादन करती है, जो कि विश्व बाजार में उत्कृष्ट के साथ तुलनीय है। 49 एवं 45 जी.एस.एम के न्यूजप्रिण्ट के उत्पादन हेतु कंपनी के पास प्रति वर्ष 1,00,000 एम.टी. की प्रतिष्ठापित क्षमता है। एच.एन.एल. अपनी अद्यतन तकनीकी के साथ प्रचालन की अल्पावधि में एक ऐसी कंपनी के रूप में उभरी है जो वस्तुत समसामयिक है तथा जो आज देश के सभी प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। 1998 में एच एन एल आकर्षक आई एस ओ 9002 प्रमाणन प्राप्त करने वाली देश की प्रथम न्यूजप्रिण्ट निर्माता बनी। नवम्बर 2002 में गुणवत्ता प्रबन्धन प्रणाली को आई एस ओ 9001:2000 में पुनर्प्रमाणित किया गया है। अपने पर्यावरण प्रबन्धन प्रणाली हेतु एच एन एल अक्टूबर 2000 में आई एस ओ 14001:1996 में भी प्रमाणित है। 2003 में ई एम एस को पुनःप्रमाणित किया गया। बाहरी कड़ियाँ हिन्दुस्तान न्यूजप्रिंट लिमिटेड का जालघर श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ