411 REFERENCE · Wikipedia
सुमी (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Sumi thumb|right| अमोल गोले संजीव के झा Harshal Kamat Entertainment & Golden Mouse Productions अमोल गोले गन्धाली कुलकर्णी रोहन रोहन I अजय अतुल भारत मराठी
सुमी एक 2020 की भारतीय मराठी भाषा की फीचर फिल्म है, जो अमोल वासंद गोले द्वारा निर्देशित और संजीव के झा द्वारा लिखित है। https://www.dnaindia.com/entertainment/report-68th-national-film-awards-sanjeev-k-jha-marathi-film-sumi-wins-best-children-film-best-child-artist-award-2970867 Sanjeev K Jha's film Sumi wins in best children's film, best child artist categories dnaindia.com 23 July 2022 2020 में, फिल्म ने दो प्रतिष्ठित श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार । https://www.thehindu.com/entertainment/movies/68th-national-film-awards-live-here-are-all-the-winners/article65670011.ece 68th National Film Awards: Complete list of winners thehindu.com 22 July 2022 इस से पहले बाल फ़िल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों में सत्यजित राय, ख़्वाजा अहमद अब्बास, तपन सिन्हा, जाहनू बरुआ, विशाल भारद्वाज, संतोष सीवान, नागेश कुकुनूर जैसे लेखकों-निर्देशकों के नाम शामिल हैं.
कहानी
सुमी एक 12 वर्षीय लड़की सुमति की 'आशावादी और प्रेरक कहानी' है, जो अपने गांव से कई मील दूर स्कूल जाने के लिए साइकिल ख़रीदने का सपना देखती है। लेकिन अपनी इस मामूली जरूरत को पूरा करने के लिए, सुमी को संघर्ष से भरे एक ऐसी यात्रा पर निकलना पड़ता है, जो मुसीबतों और कठिनाइयों ने भरी पड़ी है। पढ़ने और आगे बढ़ने के सफ़र में सुमी के संघर्ष का साथी बनता है - उसी की उम्र का एक लड़का - चिन्मय. सुमी प्रेरणा और सकारात्मकता की अनूठी कहानी है. https://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/sumi-mee-vasantrao-win-big-at-film-awards/articleshow/93063305.cms 'Sumi', 'Mee Vasantrao' win big at Film Awards timesofindia.indiatimes.com 23 July 2022
विकास
लेखक संजीव के झा ने सुमी की कहानी के बारे में दिए अपने इंटर्व्यू में बताया है, कि यह उनके बचपन से जुड़ी हुई है. वे चंपारन के जिस इलाक़े से ताल्लुक़ रखते हैं, वहीं आसपास महात्मा गांधी का आश्रम है. जहां से आश्रम एजुकेशन का कांसेप्ट शुरू हुआ था. सन 2002 में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान वे देखते थे कि लड़कियों को सायकल चलाकर पढ़ने जाना पड़ रहा है क्यूँकि स्कूल काफ़ी दूर है, लेकिन वह संख्या बहुत कम थी, अगर 20 लड़के सायकल पर होते थे, तो उसके मुकाबले सिर्फ एक-दो लड़की होती थी, और ये बड़े साहस की बात थी. तो वो “स्कूल चलें हम” वाला बचपन उनके ज़ेहन में रह गया था. और 20 लड़कों के झुंड में एक नीले रंग की साइकल चलाती लड़की रह गई थी. तो जो पहला विज़ूअल था वो यही था. इसके बाद फिर बचपन उनके अनुभव जाने-अनजाने कहानी का हिस्सा बन गए. https://www.prabhatkhabar.com/entertainment/sanjeev-jha-from-bihar-is-the-writer-of-national-award-winning-children-film-sumi-know-about-this-movie-dvy नेशनल अवार्ड विनिंग बाल फिल्म सुमी के लेखक हैं बिहार के चंपारण के संजीव झा, बताया इसे अपने बचपन की कहानी Prabhat Khabar hi 2022-08-23
कलाकार
आकाँक्षा पिंगले
दिव्येश इंदुलकर
स्मिता तांबे
नितिन भजन
देवराया गोले
पुरस्कार
+पुरस्कार श्रेणी परिणाम आधिकारिक नाम 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म जीत गोल्डन लोटस अवार्ड (स्वर्ण कमल) 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार जीत सिल्वर लोटस अवार्ड (रजत कमल)
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/sanjeev-k-jha-film-sumi-wins-national-film-awards-in-best-children-category-talk-about-his-journey-from-champaran-to-jmi-to-mumbai-2176001 नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सुमी' के लेखक संजीव के झा का JMI से मुंबई तक का सफर कैसा था? न्यूज़ दीक्षा छाबड़ा, एबीपी 2022-07-25 www.abplive.com hi 2022-08-24https://bharat.republicworld.com/entertainment-news/others/marathi-film-sumi-written-by-sanjeev-k-jha-gets-2-national-awards संजीव के झा की लिखी मराठी फिल्म 'सुमी' को मिले 2 राष्ट्रीय पुरस्कार Republic Bharat hi-IN 2022-08-24 13 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230313064726/https://bharat.republicworld.com/entertainment-news/others/marathi-film-sumi-written-by-sanjeev-k-jha-gets-2-national-awards dead
श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:2020 की फ़िल्में
श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार