411 REFERENCE · Wikipedia
माननीय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माननीय एक सम्मान सूचक शब्द है, जिसे सम्मान स्वरुप संबोधन के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तथा महत्वपूर्ण राजनैतिक पदों को संबोधित करने हेतु, लिखित एवं मौखिक संबोधन में किया जाता है।
राजनीति में
भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उच्च न्यायपालिका के न्यायाधीशों, अर्थात् सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों के न्यायाधीशों को "माननीय न्यायमूर्ति" कहा जाता है।http://delhihighcourt.nic.in/writereaddata/upload/Roster/RosterFile_52ZNVEJ8.PDF संग्रहीत प्रति 28 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20180712190952/http://www.delhihighcourt.nic.in/writereaddata/upload/Roster/RosterFile_52ZNVEJ8.PDF 12 जुलाई 2018 dead ऊपरी और निचले दोनों सदनों के सांसदों को माननीय सदस्य के रूप में संदर्भित किया जाता है। कार्यपालिका के सदस्य जो विधानमंडल के सदस्य भी हैं, जैसे कि प्रधानमंत्री को भी माननीय सदस्य/मंत्री के रूप में संबोधित किया जाता है। राज्यों में विधानसभा और परिषदों के सदस्यों को भी माननीय के रूप में संबोधित किया जाता है, साथ ही अध्यक्ष और संघ और लोक सेवा आयोगों के सदस्यों को पद पर रहते हुए "माननीय" कहकर संबोधित किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति
अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक संबंधों में, विदेशी राज्यों के प्रतिनिधियों को अक्सर "माननीय" के रूप में संबोधित किया जाता है। मिशन के उप प्रमुखों, उपराजदूतों, कॉन्सल-जनरल और अन्य वाणिज्यदूतों को हमेशा इसी लहजे से संबोधित किया जाता है। सभी कांसुलर पदों के प्रमुख, चाहे वे मानद हों या स्थायी पदाधिकारी हों, उन्हें यह उपाधि दी जाती है।This is referenced in the Los Angeles Country Protocol Register: "Following the practice of the U.S. Department of State Office of Protocol, all heads of post are accorded the courtesy title of “The Honorable” before their names." http://ceo.lacounty.gov/pdf/LosAngelesConsularCorpsRoster.pdf https://web.archive.org/web/20150616034030/http://ceo.lacounty.gov/pdf/LosAngelesConsularCorpsRoster.pdf 16 जून 2015 It is worth noting that Los Angeles has the highest density of consulates and consulates-general of any city in the world. Furthermore, for example, http://phoenix.gov/ECONDEV/consulat.html https://web.archive.org/web/20110822223246/http://phoenix.gov/ECONDEV/consulat.html 22 August 2011 or http://www.oakgov.com/globaloakland/oakland_county/consulates.html https://web.archive.org/web/20100822135856/http://www.oakgov.com/globaloakland/oakland_county/consulates.html 22 August 2010 An authoritative source can be found at http://www.bmeia.gv.at/index.php?id=68719&L=1 https://web.archive.org/web/20171205043521/https://www.bmeia.gv.at/index.php?id=68719&L=1 5 दिसंबर 2017 where the Austrian Ministry of Foreign Affairs lists all Honorary Consuls with the style of "The Hon." बहरहाल, राजदूतों और उच्चायुक्तों को यह शैली कभी नहीं दी जाती, उन्हें "महामहिम" के रूप में संबोधित किया जाता है। साथ ही विदेशी राज्यों के राष्ट्रप्रमुखों को भी "महामहिम" कहकर संबोधित किया जाता है।
अन्य भाषाओँ में
अंतरराष्ट्रीय उपयोग में अंग्रेज़ी में माननीय के जगह "Honourable"(ऑनरेबल), फ्रेंच में "L'honorable"(ल्'उनोराब्ल्'''), अरबी में अल-मोहतरम (المحترم)'' का उपयोग किया जाता है।
इन्हें भी देखें
महामहिम
महामान्य
साहब
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Honourable
Caricom.org
Washingtonlife.com
Bartleby.com
श्रेणी:सम्मान