Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सइहा ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़िले समान नाम के ज़िला मुख्यालय सइहा सइहा मिज़ोरम सइहा Saiha in Mizoram (India).svg 1400 56,574 25,110 (44.38%) 2011 40 90.01 979 मिज़ोरम 3 http://saiha.nic.in/ सइहा ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। सइहा कस्बा इस ज़िले का मुख्यालय है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह मिज़ोरम का सबसे कम जनसंख्या वाला ज़िला है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live इतिहास सइहा ज़िला पहले छिमतुइपुई ज़िले का अंग था। सन् १९९८ में सइहा अलग ज़िला बना। भूगोल यह ज़िला उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में लुंगलेई ज़िले से, पश्चिम में लॉङ्गतलाई ज़िले से, दक्षिण तथा पूर्व में म्यांमार से घिरा है। ज़िले का क्षेत्रफल १३९९.९ वर्ग किमी है। सइहा कस्बा इस ज़िले का मुख्यालय है। अर्थव्यवस्था सन् २००६ में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने सइहा को देश के २५० सबसे पिछड़े ज़िलों की श्रेणी में रखा। इस ज़िले को वर्तमान में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत अनुदान मिल रहा है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार सितम्बर 8, 2009 A Note on the Backward Regions Grant Fund Programme राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf सितम्बर 27, 2011 dead https://web.archive.org/web/20120405033402/http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf अप्रैल 5, 2012 प्रखण्ड इस ज़िले में तीन ग्राम विकास खण्ड सइहा, संगाऊ तथा तुइपंग हैं। ज़िले के तीन विधानसभा क्षेत्र सइहा, संगाऊ तथा तुइपंग हैं। जनसांख्यिकी सइहा ज़िले में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 97.18 हिन्दू orange 1.65 मुस्लिम green 0.91 बौद्ध yellow 0.18 उल्लेख नहीं किया black 0.05 सिक्ख olive 0.02 जैन brown 0.01 २०११ जनगणना के अनुसार, इस ज़िले की जनसंख्या ५६,५७४ है, जिसमे २८,५९४ पुरुष तथा २७,९८० महिलाएँ हैं।census2011 Siaha District : Census 2011 data http://www.census2011.co.in/census/district/393-saiha.html census2011.co.in 2013-06-15 https://web.archive.org/web/20180528215627/http://www.census2011.co.in/census/district/393-saiha.html 28 मई 2018 dead इस प्रकार से इस ज़िले की जनसंख्या लगभग ग्रीनलैण्ड के बराबर है। US Directorate of Intelligence Country Comparison:Population https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 2011-10-01 Greenland 57,670 July 2011 est. https://web.archive.org/web/20110927165947/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 27 सितंबर 2011 live जनसंख्या के अनुसार इसका भारत के ६४० ज़िलों में ६२८वाँ स्थान है। इस ज़िले की जनसंख्या सन् २००१ की तुलना में २०११ में ६१,०५६ से घटकर ५६,५७४ हो गयी। इस ज़िले की २००१-११ के मध्य दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर -७.३४% रही। इस ज़िले की जनसंख्या घनत्व 40 PD/sqkm PD/sqmi है। ज़िले की लिंगानुपात दर ९७९ तथा साक्षरता दर ९०.०१% है। ज़िले की ५५.६२% जनसंख्या गाँवों में तथा ४४.३८% जनसंख्या नगरों में निवास करती है। धर्म यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९७.१८% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू १.६५%, मुस्लिम ०.९१%, बौद्ध ०.१८%, सिक्ख ०.०२% तथा जैन ०.०१% हैं। ०.०५% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है। समुदाय यहाँ का बहुसंख्यक समुदाय मारा लोगों का है, जिनका एक स्वायत्त ज़िला परिषद मारा स्वायत्त ज़िला परिषद भी है, जो दो ग्रामीण विकास खण्डों सइहा तथा तुइपंग से मिलकर बना है। वहीं संगाऊ ग्राम विकास खण्ड में लाई लोगों की बहुसंख्या है, तथा यह लाई स्वायत्त ज़िला परिषद का अंग भी है। जीव-जन्तु तथा वनस्पति १९९७ में यहाँ पर फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई, जिसका क्षेत्रफल 50 km2 mi2 on 1 है।वन तथा पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार Protected areas: Mizoram http://oldwww.wii.gov.in/envis/envis_pa_network/index.htm सितम्बर 25, 2011 dead https://web.archive.org/web/20110823163836/http://oldwww.wii.gov.in/envis/envis_pa_network/index.htm अगस्त 23, 2011 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Saiha.nic.in: सइहा ज़िले का आधिकारिक जालस्थल सइहा ज़िला लुंगलेई ज़िला म्यांमार म्यांमार लॉङ्गतलाई ज़िला श्रेणी:मिज़ोरम के जिले *