411 REFERENCE · Wikipedia
अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अज़ ज़ाहिराहur ur محافظة الظاهرة \ Ad Dhahirah Ad Dhahirah in Oman.svg इब्री ३७,००० १,३०,१७७ २००३ ३.५२ विलायत ३ अरबी
अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह (अरबी: ur ur محافظة الظاهرة, अंग्रेज़ी: Ad Dhahirah) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।Governorates of Sultanate Of Oman https://web.archive.org/web/20131208143606/http://www.omanet.om/english/regions/oman.asp?cat=reg 8 दिसंबर 2013 , Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012
नाम का उच्चारण
'ज़ाहिराह' को अरबी लिपि में 'ur ظاهرة' लिखा जाता है जिसका पहला अक्षर 'ur ظ' (जो 'ज़ोए' कहलाता है) भारतीय उपमहाद्वीप, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान में 'ज़' का उच्चारण रखता है, जबकि अरब देशों में इसका उच्चारण 'द' या 'ध' से मिलता-जुलता किया जाता है। इसलिए इस क्षेत्र और प्रान्त के नाम को - 'ज़ाहिराह', 'दाहिराह' और 'धाहिराह' - तीनों उच्चारणों के साथ पाया जाता है।
विवरण
इस मुहाफ़ज़ाह की सरहदें सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ लगती हैं। यह एक शुष्क मैदानों और पहाड़ों का क्षेत्र है। इसके सबसे मशहूर आकर्षण 'बात की समाधियाँ' (Tombs of Bat ) हैं। बात (ur بات) में २००० से ३००० ईसापूर्व की हफ़ीत और उम्म अन-नार संस्कृतियों ने पहाड़ों की चोटियों पर पत्थरों को समेटकर मक़बरे बनाए थे। यहाँ लगभग हर पहाड़ पर एक समाधि कड़ी है और यूनेस्को ने इसे एक विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया है।Oman, UAE & Arabian Peninsula https://web.archive.org/web/20150511124548/http://books.google.com/books?id=D8hmZIAaTGQC 11 मई 2015 , Jenny Walker, Stuart Butler, pp. 228, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-145-7, ... Unlike the discreet modern cemeteries of Oman, where a simple, unmarked stone indicates the head and feet of the buried corpse, the ancient tombs of Bat rise defiantly from the tops of the surrounding hills, as in a bid for immortality ...
इन्हें भी देखें
ओमान के मुहाफ़ज़ात
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह
श्रेणी:ओमान के मुहाफ़ज़ात
श्रेणी:ओमान