Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुरलीधर दत्तात्रेय देवरस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुरलीधर दत्तात्रेय देवरस उपाख्य भाऊराव देवरस (19 नवम्बर, 1917 नागपुर -- 13 मई, 1992,दिल्ली में ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता थे। वे मधुकर दत्तात्रेय देवरस के छोटे भाई थे। 1937 में भाऊराव ने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की। अब डा. हेडगेवार ने उन्हें उत्तर प्रदेश में जाने को कहा। अतः भाऊराव ने लखनऊ वि.वि. में बी.काॅम तथा एल.एल.बी. में प्रवेश ले लिया। उन दिनों वहां दो वर्ष में डबल पोस्ट डिग्री पाठ्यक्रम की सुविधा थी। भाऊराव ने दो विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। लखनऊ में वे संघ के साथ स्वाधीनता आंदोलन में भी सक्रिय रहे। उनके प्रयास से वहां सुभाष चंद्र बोस का एक भव्य कार्यक्रम हुआ था। यों तो संघ की शाखा सर्वप्रथम काशी में भैयाजी दाणी द्वारा प्रारम्भ की गयी थी; पर संघ के काम को हर जिले तक फैलाने का श्रेय श्री भाऊराव देवरस को है। उ.प्र. में संघ कार्य को दृढ़ करने के बाद भाऊराव क्रमशः बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्र प्रचारक तथा फिर सह सरकार्यवाह बनाये गये। इन दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने पूरे देश में प्रवास किया। फिर उनका केन्द्र दिल्ली हो गया। यहां रहते हुए वे विद्या भारती तथा भारतीय जनता पार्टी जैसे कामों की देखरेख करते रहे। श्रेणी:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य श्रेणी:1917 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९२ में निधन