411 REFERENCE · Wikipedia
तरीनकोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ps ترينکوټ prs ترینکوت शहर 300px Afghanistan bottom अफ़ग़ानिस्तान में अवस्थिति 300 देश प्रांत उरूज़गान ज़िला तरीनकोट नगरपालिका महापौर अब्दुल रशीद हिदायतुल्ला Imperial 2025 127095 8797 Ethnicities Religions AFT +04:30 32 37 36 N 65 52 24 E region:AF inline,title 1317 तरीनकोट
तरीनकोट (ps ترينکوټ, prs ترینکوت) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के उरूज़गान प्रांत की राजधानी है। इस शहर की आबादी सन् २०१२ में लगभग ६,३०० अनुमानित की गई थी।Afghanistan city populations https://web.archive.org/web/20091015014214/http://www.citypopulation.de/Afghanistan.html 15 अक्तूबर 2009 , Source: Central Statistics Office Afghanistan, 2012 यह शहर वास्तव में एक छोटा सा क़स्बा है जिसके बाज़ार में लगभग २०० दुकाने हैं। प्रांत के राज्यपाल, जो २०१२ में असदउल्लाह हमदम थे, इसी बाज़ार से लगे एक दफ़्तर में काम करते हैं।
लोग
तरीनकोट इलाक़े में पठानों के दो क़बीलियाई परिसंघ बसते हैं - दुर्रानी (उर्फ़ तरीन) और ग़िलज़ई। यहाँ तरीनों की पोपोलज़ई, बारकज़ई, नूरज़ई और अचकज़ई शाखाएँ और ग़िलज़ईयों की तोख़ी, होतक और सुलयमान-ख़ेल शाखाएँ हैं। शहर में इराक़ से आये लगभग २,००० अरब भी बसे हुए हैं।
घटनाएँ
तरीनकोट बाक़ी दुनिया से कटा हुआ एक शहर है जिसे बाहरी दुनिया से केवल एक कंदहार जाने वाली सड़क जोड़ती है। सन् २००१ में बाद अफ़ग़ानिस्तान में हुए अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद यहाँ के एक छोटे हवाई अड्डे का प्रयोग यहाँ तैनात अमेरिकी सैनिकों का दस्ता करता है। २००१ तक यहाँ तालिबान का क़ब्ज़ा था लेकिन १६ नवम्बर २००१ में यहाँ के पश्तून निवासी तालिबान के ख़िलाफ़ विद्रोह करने लगे, जिसमें आगे चलकर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले हामिद करज़ई भी सक्रीय थे। तालिबान ने वापस हमला किया लेकिन अमेरिकी सैनिकों और वायु सेना की मदद से इस क्षेत्र को तालिबान से मुक्त कर लिया गया।
मौसम
तरीनकोट में गर्मियों में सर्वाधिक तापमान औसतन ४०° सेंटीग्रेड तक चढ़ जाता है जबकि सर्दियों में न्यूनतम तापमान औसतन शुन्य से नीचे (-३° सेंटीग्रेड) तक गिर जाता है।
इन्हें भी देखें
ओरूज़्गान प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:ओरूज़्गान प्रान्त