411 REFERENCE · Wikipedia
दुर्गा प्रसाद चौधरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी (१९०६ - ) प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकार, गाँधीवादी विचारो से ओतप्रोत और प्रकृति से जुझारु व्यक्तित्व के धनी थे।पत्रकारिता और देशभक्ति को समर्पित रहे बाबूजी इनके बड़े भ्राता रामनारायण चौधरी भी बड़े देशभक्त तथा गाँधीजी के निकटतम सहयोगी थे।
1921 में ये असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। 1936 में जब श्री रामनारायण चौधरी ने नवज्योति साप्ताहिक का प्रकाशन प्रारंभ किया तब से ही कप्तान साहब इस पत्र में कार्य करने लगे। १८४१ से नवज्योति का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व इनके पास आ गया।
इनका जन्म राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना कस्बे में 1906 में हुआ था।
इन्हें भी देखें
दैनिक नवज्योति
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की चौथी विधान सभा के सदस्य
श्रेणी:70 - बांकेगंज के विधायक
श्रेणी:खीरी के विधायक
श्रेणी:अ0 भा0 जनसंघ के विधायक