411 REFERENCE · Wikipedia
पुनर्वसु-कैस्टर तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|पुनर्वसु-कैस्टर तारा
पुनर्वसु-कैस्टर या सिर्फ़ कैस्टर, जिसका बायर नाम "अल्फ़ा जॅमिनोरम" (α Geminorum या α Gem) है, मिथुन तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में गिना जाता है। प्राचीन भारत में इसे और पुनर्वसु-पॅलक्स तारे को मिलकर पुनर्वसु नक्षत्र बनता था। पुनर्वसु-कैस्टर पृथ्वी से लगभग 49.8 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं। वैज्ञानिकों को पता चला है के यह वास्तव में एक तारा नहीं बल्कि दो द्वितारों का मंडल है, यानि इसमें चार तारे हैं। फिर उन्हें ज्ञात हुआ के इसमें एक और धुंधला-सा दिखने वाला द्वितारा भी गुरुत्वाकर्षण से बंधा हुआ है, यानि कुल मिलकर पुनर्वसु-कैस्टर मंडल में छह तारे हैं।The restless universe: an introduction to astronomy Harry L. Shipman Houghton Mifflin, 1978 9780395253922 http://books.google.com/books?id=fokoAAAAYAAJ ... Castor, the second brightest star in Gemini, looks like only one star to the naked eye, but it is actually a sextuple system ... इस तीसरे द्वितारे के दोनों सदस्य मुख्य अनुक्रम के बौने तारे हैं - यह असाधारण बात है क्योंकि द्वितारों में ज़्यादातर एक तारा दानव या महादानव तारा होता है।
अन्य भाषाओँ में
पुनर्वसु-पॅलक्स को अंग्रेज़ी में "पॅलक्स" (Pollux) कहते हैं, जबकि पुनर्वसु-कैस्टर को "कैस्टर" (Castor) कहते हैं। अरबी में इसे "अल-रास अल-तूअम अल-मुक़ादिम" (ur رأس التوأم المقدم) कहते हैं, जिसका अर्थ है "आगे वाले जुड़वाँ (व्यक्ति या बच्चे) का सर"। याद रहे के "मिथुन तारामंडल" का अर्थ भी "जुड़वाँ (व्यक्ति या बच्चों) का तारामंडल" होता है, जिसके जुड़वाँ पुनर्वसु-पॅलक्स और पुनर्वसु-कैस्टर तारे हैं।
विवरण
पुनर्वसु-कैस्टर के छह तारों का ब्यौरा नीचे है (इसमें Aa/Ab, Ba/Bb और Ca/Cb तीन द्वितारों के जोड़े हैं) -
मापताराAaAbBaBbCaCbतारे की श्रेणीA1 Vअज्ञात (शायद M5 V)A2 VmM2 VM0.5 VeM0.5 Veद्रव्यमान (M☉, सूरज का कितना गुना)2.150.4–0.61.70.4–0.60.620.57अर्धव्यास (R☉, सूरज का कितना गुना)2.3?1.6?0.760.68
इन्हें भी देखें
पुनर्वसु-पॅलक्स तारा
मिथुन तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:तारे
श्रेणी:मुख्य अनुक्रम तारे
श्रेणी:मिथुन तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:बहुतारा मंडल